Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रतन टाटा को विजय दिलाएगा शनि

Advertiesment
हमें फॉलो करें ज्योतिष
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

ND
रतन टाटा का जन्म जिस नक्षत्र में हुआ, ऐसा व्यक्ति बड़ी चतुराई से अपना कार्य करता है। विशाखा नक्षत्र में जन्म होने के कारण क्रोधी और अपने लाभ के लिए समय का फायदा उठाने वाला और शुभ कार्य को करने वाला होता है। परंतु कभी-कभी लोभी प्रवृत्ति भी आ जाती है। रतन टाटा का जन्म गुरु की महादशा में हुआ।

जिस दिन रतन टाटा का जन्म हुआ, सूर्य धनु राशि में विराजमान था, कुंडली में सूर्य धनभाव में स्थित है। धनु राशि का सूर्य होने से रतन आज लोकविख्यात हैं। साथ ही औद्योगिक जगत में पूज्य हैं। उनकी कुंडली में जिस स्थिति में सूर्य बैठा है, उससे भाग्यवृद्धि होती है। आज रतन टाटा की स्थिति से स्पष्ट होता है। जबकि चंद्र जिस स्थिति में विराजमान है उसके फलस्वरूप टाटा प्रतिस्पर्धी, शत्रु तथा नेत्रों से दु:खी रहते हैं। धन सद्कार्य में खर्च होता है। भौम के कारण राज्य की ओर से, सम्मान और संपत्ति, धनधान्य से संपन्न हैं।

webdunia
WD
बुध जिस स्थिति में विराजमान है, उसके कारण पराक्रमी हैं और अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने में सक्षम और तत्पर रहते हैं। इसी वजह से विशेष ग्रुप की अध्यक्षता ग्रहण हुई है। बुध रतन टाटा के जन्म के समय मिथुन राशि में विराजमान था, उसी वजह से रतन टाटा कृतज्ञ हैं। जबकि गुरु जन्म के समय जिस स्थिति में विराजमान है उस वजह से भाग्यशाली होते हुए भी यथोचित रूप से लाभ प्राप्त नहीं होता।

वर्तमान में शुक्र की महादशा 16 जून 1995 से प्रारंभ होकर 16 जून 2015 तक रहेगी। इसी में शुक्र की ही अंतरदशा वर्तमान में 16 अप्रैल से 16 जून 2011 तक रहेगी। इसी के कारण वर्तमान में नैनो के उद्योग (उत्पादन) को सही स्थायित्व नहीं मिल पा रहा है। रतन टाटा को काला कपड़ा, उड़द, तिल, तेल, चाकू, नीलम का दान शनिवार के दिन किसी कोढ़ी को करना चाहिए। 20 अक्टूबर तक आपके जरूरी कार्य अपूर्ण रहेंगे। विरोधी पक्ष आपके लिए नई समस्या उत्पन्न करेंगे।

सोचे कार्य से सफलता मिलेगी
आपको संभलकर रहना चाहिए क्यों‍कि आपका सहयोगी वर्ग ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। 21 अक्टूबर से दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक सोचे हुए कार्य की सफलता से आप उत्साहित होंगे। सुखद समाचार से चिंता का निवारण होगा। साथ ही आत्मविश्वास भी जाग्रत होगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

दिसंबर प्रथम सप्ताह से जनवरी अंत तक संयम रखना जरूरी है वरना कटु आलोचना के शिकार हो सकते हैं।

दौड़-धूप और विवाद के साथ आपका समय व्यतीत होगा। जनवरी अंत से मार्च प्रारंभ के बीच आपके कार्य सफल होंगे, किंतु हर कार्य में सतर्कता हितकर रहेगी। रतन टाटा को 16 जून 2011 से 16 अप्रैल 2014 तक बुध की अंतरदशा रहेगी और 16 जून 2015 तक केतु की अंतरदशा रहेगी। सूर्य की महादशा 6 वर्ष रहेगी।

रतन टाटा के लिए विशेष
रविवार भाग्यशाली है।
सोमवार व्यक्तिगत खुशी के लिए शुभ है।
मंगलवार विजयशक्ति तथा उच्च सामाजिक कार्य करने के लिए उचित है।
बृहस्पतिवार को कोई नया कार्य न करें। लंबी यात्रा या किसी राज्याधिकारी मंत्री से संपर्क न करें। पीला संतरी व क्रीम रंग आपके अनुकूल रहेगा। लाल तथा संतरी, अपने कार्यक्षेत्र (उद्योग) में खुशहाली लाने के लिए प्रयोग करें।

अंकमें 3, 9, 12 अंक रतन टाटा के लिए शुभ है। 4, 5, 6 तथा 8 का त्याग करें।

अदालत में मुकदमे के लिए माणिक प्रयोग में लें। आप अवश्य सफलता पाएँगे। कानूनी मामले के लिए सोने की अँगूठी में पीला नीलम प्रयोग करें। कुलस्वामिनी दुर्गा देवी की आराधना करें।

webdunia
WD
रतन टाटा वर्ष लग्न कुंडली
28 दिसंबर 2008- 10.38.30 स्टै.टा.

वर्ष कुंडली के अनुसार भौम, सूर्य, चंद्र से धनलाभ मिलेगा, परंतु बुध की स्थिति की वजह से किसी रोग से पीडि़त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी और दिसंबर में गुरु चिंता में डाल सकता है। अत: पीला कपड़ा, स्वर्ण, हल्दी, चना दाल, पीला फूल, गुरुवार के दिन गुरु को दान करना चाहिए। शुक्र की वजह से व्यय होगा, अपव्यय भी हो सकता है। शनि रतन टाटा को विजय दिलाएगा। पारिवारिक खुशी दिलाएगा।

इति शुभम्।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi