Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी : आने वाले दिन शुभ हैं

अभी विवाह के योग नहीं है

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल गांधी
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

FILE

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के लिए आगामी वर्ष कुछ राहत भरा रहकर सुकून का रहेगा।

राहुल का जन्म 19 जून 1970 को वृषभ लग्न वृश्चिक राशि मेष नवांश में हुआ। वृश्चिक राशि वाले उत्तम कदकाठी के हष्ट-पुष्ठ होते हैं। अभी आप 43 वसंत पार करने जा रहे है अभी तक आपको दांपत्य सुख नहीं मिला। इसका एक कारण सप्तम भाव के स्वामी मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ रही है।

शनि भाग्य व दशम भाव का स्वामी होने के बावजूद दाम्पत्य सुख से अभी तक वंचित रखा और आगे भी अभी विवाह के योग नहीं है।

राहत की बात यह है की शनि का गोचर भ्रमण उच्च का होकर षष्ट भाव से भ्रमण कर रहा है। इस कारण शत्रुओं पर (राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों) पर प्रभाव बना रहेगा। अन्य मामलों यह वर्ष उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय ठीक ही कहा जा सकता है।

webdunia
FILE
अभी एकादश लाभ भाव का स्वामी गुरु जो अष्टमेश होकर द्वितीय भाव से भ्रमण कर रहा है, यह आपकी वाणी को प्रभावी बनाएगा। द्वितीय भाव में जन्म के समय सूर्य व मंगल भी है। इस प्रकार गुरु को बल मिलेगा।

अभी आपको पराक्रम भाव तृतीय चन्द्र की महादशा में अंतर भाग्य व राज्य भाव का अंतर चल रहा है, यह लाभदायक रह सकता है। आगामी चार राज्यों के चुनाव होने जा रहे हैं। यदि आपने अपनी नीतियों को जनहित के लिए चुना तो आप इस वर्ष लाभ पा सकते है।

शनि के शुभ प्रभाव हेतु कहीं भी घर से निकलते वक्त एक चम्मच तिल का तेल कच्ची जमीन पर गिराकर निकलें, तो शुभ फलदायी होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi