Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वसुंधरा राजे : सत्ता इस बार दूर है

Advertiesment
हमें फॉलो करें वसुंधरा राजे
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 में सिंह लग्न वृश्चिक राशि में हुआ। लग्न का स्वामी सूर्य लग्न को ही देख रहा है, अतः वसुंधरा साहसी होने के साथ-साथ दबंग भी है।

FILE


वसुंधरा के जन्म के समय दशम भाव का स्वामी शुक्र पंचमेश व अष्टमेश गुरु के साथ होकर नवम भाग्य भाव में है। यह मेष राशि में होने से खण्डित राजयोग बन रहा है।

जन्म के समय नीच का चन्द्रमा होने से वसुंधरा स्पष्ट वक्ता हैं। कभी-कभी वाणी के कारण विरोध का भी सामना करना पड़ता है। इस चुनाव में भाग्य भाव पर शनि की नीच दृष्टि व भाग्य का अष्टम भाव में होना नुकसानप्रद रहेगा।


हालांकि गुरु का गोचरीय भ्रमण मिथुन में होने से और चन्द्र पर गोचरीय पंचम दृष्टि पड़ने से राजयोग बन रहा है। अत: वसुंधरा का जीतना तो तय है लेकिन सत्ता के गलियारे तक पहुचंना जरा मुश्किल है।

webdunia
FILE


वसुंधरा के जन्म के समय शत्रु पक्ष का स्वामी शनि वक्री होकर तृतीय भाव में है व वर्तमान में शनि उच्च का होकर अस्त है यह योग सावधानी की और संकेत करते हैं। थोड़ी-सी असावधानी सत्ता से दूर कर सकती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi