Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख : चंद्र ने बनाया उच्च कलाकार

बिना विघ्न के पूर्ण होंगे कार्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

WD

शाहरुख खान का जन्म जब हुआ उस समय जो नक्षत्र चल रहा है उसके प्रभाव से शाहरुख सुखी, धनी एवं लोक विख्यात है। आज शाहरुख की ख्याति पूरे विश्व में है और उच्च स्थान प्राप्त है। जन्म के समय सूर्य के स्थिति के फलस्वरूप खान को सोच-समझ कर निर्णय लेने वाला बनाता है। साथ ही दीर्घ योजना वाला व्यक्तित्व भी देता है। यह स्थिति शाहरुख को अपने सम्मान का वर्चस्व रखने वाला, स्वाभिमानी बनाता है।

कुंडली के चंद्र के प्रभाव पर दृष्टि डाले तो उसी के प्रभाव से शाहरुख आज उच्च कलाकार है। श्रे‍ष्ठ कार्य करने के लिए तत्पर रहते है। जन्म के समय स्वराशि वृश्‍चिक पर भ्रमण कर रहा था, जिस वजह से भ्रमणशील स्वभाव का बनाता है। कुंडली में मंगल की स्थिति भाग्य वृद्धि करती है। धन सत्कार्य में खर्च होता है। सफलता के ‍मार्ग में बाधा आते हुए भी सफलता कदम चूमती है। बुध शाहरुख को बुद्धिमान एवं पराक्रमी बनाता है। किसी मुख्य पद की प्रतिष्ठा प्राप्त कराता है, जो खान कलाकरों में उच्च स्थान रखते हैं।

गुरु की स्थिति शाहरुख को यशस्वी, दार्शनिक बनाता है। देश-विदेश में पूँजी कमाने वाला बनाता है। नाम विख्यात कराता है। शाहरुख के जन्म के समय शुक्र जिस राशि पर विराजमान था उसके परिणामस्वरूप आर्थिक संपन्न और विद्वान है।

webdunia
PR
शनि स्वराशि कुंभ पर विराजमान है जो उच्च उन्नति प्रदान करता है। राहु खान को राज सम्मान दिलाता है। उसके अनुयायी हमेशा सम्मान देते है। कुंडली राजयोग भी दिलाती है।

शाहरुख का जन्म चंद्र की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 12 माह 28 दिन रहा। वर्तमान में शनि की महादशा चल रही है। शनि की महादशा में बुध की अंतर्दशा 3 दिसंबर 2009 से 12 अगस्त 2012 तक रहा। इसके बाद केतु की अंतर्दशा 2-9-2013 तक रहेगी। वर्तमान में शाहरुख के कार्य बिना विघ्न के पूर्ण हो जाएँगे। परंतु दिसंबर में तकलीफ आ सकती है।

स्वयं के प्रयास से सफलता मिलेगी। मार्च तक कार्यों में प्रोग्रेस होगी, आंतरिक व बाहरी विरोधों से सावधान रहे। पन्ना नीलम एवं मोती का संयुक्त लॉकेट पहनना चाहिए। 3 तारीख को कोई भी नामी निर्माता के साथ कार्य न करें एवं लंबी यात्रा न करें। अपने कार्य को उन्नति के लिए हमेशा गरीबों की सेवा करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi