Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर एवं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका का मनुष्य एवं शाहिद का राक्षस गण

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहिद कपूर
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

PR

शाहिद कपूर का जन्म विशाखा नक्षत्र में है एवं प्रियंका चोपड़ा का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ। यदि नक्षत्रों के आधार पर ध्यान दें तो दोनों के बहुत कम समय साथ रहने के योग बनते हैं, क्योंकि भ्रकुट दोष के कारण इनके वैवाहिक जीवन एवं संतान के लिए भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

(नोट : कुंडली दोनों के जन्म स्थान के सूर्योदय के आधार पर {लग्न कुंडली} बनी है)
शाहिद का जन्म समय : समय 6.23.40 सुबह
प्रियंका का जन्म समय : 5.26.47 सुबह

webdunia
WD
मांगलिक दृष्टि से ध्यान दें तो शाहिद को मंगल है परंतु प्रियंका चोपड़ा को मंगल दोष नहीं है अत: मांगलिक दोष का निवारण अवश्य कराना चाहिए। दोनों के बीच तालमेल बने रहने के लिए दोनों को कई संघर्ष करने पड़ेंगे। दोनों की जन्म के समय पर ध्यान दिया जाए तो गण-दोष (प्रियंका का मनुष्य एवं शाहिद का राक्षस गण है) भी निकलता है, अत: मानसिक विचार लंबे समय तक मिलना मुश्किल है। शाहिद का जन्म विशाखा नक्षत्र में हुआ है जो कि क्रोधी एवं चतुर बनाता है। कहीं-कहीं लोभी गुण के लक्षण भी दर्शाता है। प्रियंका का जन्म रोहिणी में हुआ है जिसके प्रभाव से धनी कृतज्ञ, बुद्धिमान, सम्मान, प्रिय वक्ता एवं प्रियंका को सुंदर रूप प्रदान करता है।

चंद्र शाहिद को साहसी बनाता है एवं इसी के प्रभाव सा शाहिद को उच्च सम्मान प्राप्त होगा। चंद्र तुला राशि का होने से धन से पूर्ण सुखी होंगे। वहीं प्रियंका का चंद्र सम्मान उच्च एवं उच्च पद दिलाता है, पर ऐसे लोग काम इतना फैला लेते हैं कि कार्य पूर्ण नहीं कर पाते। शाहिद की कुंडली में मंगल की स्थिति अनुसार आगे स्त्री, पुत्र एवं कार्यों की विफलता के कारण दुःखी एवं चिंतित रह सकते हैं।

webdunia
WD
वहीं प्रियंका का मंगल प्रियंका को ऐश्वर्यवान बनाता है। इसी के साथ विपत्ति‍याँ कम नहीं होतीं (कभी-कभी आडम्बर एवं दिखावे के ताने सुनने को मिल सकते हैं)। शाहिद की कुंडली में स्थित बुध विरोधी को हावी नहीं होने देता है एवं आर्थिक लाभ अच्छा प्रदान करता है। प्रियंका का बुध बुद्धिमानी एवं आर्थिक दोनों लाभ देता है। अत: यह निष्कर्ष निकलता है कि दोनों आर्थिक सुखी जीवन एवं सामंजस्य के साथ आगे अपने जीवन को सुखी कर सकते हैं।

गुरु प्रियंका की कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है वह इतना प्रभावशील है कि आज की स्थिति जो प्रियंका की है उसी का प्रभाव है। शाहिद का शुक्र जिस स्थान पर बैठा है, उससे लोग आकर्षित होते हैं एवं जीवन सुखमय बनता है। विशेषकर स्त्रियाँ जल्दी आकर्षित होती हैं परंतु स्वयं की स्त्री (प्रेमिका अथवा पत्नी) के आगे पराजित हो जाता है (यह प्रभाव शुक्र की राशि के कारण पड़ता है) जबकि प्रियंका का शुक्र धन का निरंतर आगमन देता है एवं सुंदर, गुणी एवं भाग्यवान भी बनाता है। शाहिद की कुंडली में राहु जिस स्थान पर विराजमान है, जातक को धनवान, बलवान एवं वीर्यवान बनाता है।

दोनों के भावों को देखा जाए तो दोनों अधिक समय तक साथ नहीं रहेंगे। दोनों को शिव आराधना करनी चाहिए (अथवा अपने इष्ट को मानना चाहिए)। शाहिद को भात पूजन (मंगलनाथ) करना चाहिए एवं नीलम, पन्ना, हीरे के संयुक्त लाकेट पहनना चाहिए। प्रियंका को मोती, मूँगा एवं पुखराज पहनना चाहिए जिससे इनके जीवन में सामंजस्य एवं सुख बना रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi