Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिल्पा शेट्‍टी कुंद्रा : जन्मदिन मुबारक

विशेष कार्य के लिए शुक्रवार चयन करें

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिल्पा शेट्‍टी कुंद्रा : जन्मदिन मुबारक
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

PR

जन्मदिन : 8 जून 1975

शिल्पा के जन्म के समय चंद्र वृषभ राशि पर विराजमान था, जिसके फलस्वरूप उपजातक सुंदर एवं नम्र रहता है जो कि शिल्पा है, भौम शिल्पा के जन्म समय में जिस राशि पर विराजमान है उसके प्रभाव के कारण शिल्पा आज उच्च स्तर पर उन्नति कर रही हैं एवं सफलता की ऊँचाई प्राप्त कर रही है।

मंगल मीन राशि पर विराजमान है जो कि गुरु की राशि है उसके परिणामस्वरूप जातक लोक विख्‍यात होता है। वर्तमान में इसका प्रभाव शिल्पा पर देखने को मिलता है। बुध शिल्पा को बौद्धिक मदद प्रदान करता है।

शिल्पा की कुंडली में गुरु जिस स्थान पर विराजमान है परिणामस्वरूप आर्थिक संपन्नता से परिपूर्ण रहेगी। गुरु स्वराशि पर विराजमान है, यह व्यक्ति को मंडलापति अर्थात् उच्च पद प्राप्त कराता है।

webdunia
IFM
शुक्र जिस स्थान पर बैठा है, उसके अनुसार सब कुछ होते हुए भी मन संतुष्ट नहीं रहता। शुक्र जिस राशि पर विराजमान है उसके प्रभाव से शिल्पा को वह घमंडी बनाता है, उन्हें इसका परित्याग करना चाहिए।

कुंडली में शनि जिस स्थान पर विराजमान है उसके अनुसार व्यक्ति को नाना प्रकार के सुख मिलते हैं परंतु वह कुटुभाषी बनाता है। शिल्पा शेट्‍टी का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ है जिसका भोग्यकाल 3 वर्ष 11 माह 18 दिन रहा है, वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है। जो कि 26/5/1996 से 26/05/2014 तक रहेगी।

राहु महादशा के अंतर्गत शुक्र की दशा 2008 से 2011 तक रहेगी, शुक्र अंतरदशा में शिल्पा की शादी हुई है, जो कि लंबे समय तक ठीक रहेगी। परंतु सप्तम में राहु के कारण कठिनाई आ सकती है। अत: गृहस्थ जीवन के लिए राहु एवं शुक्र का दान करें। शुक्र के लिए किसी कन्या को सफेद चंदन, सफेद वस्त्र, चाँदी, चावल, शक्कर का दान करें एवं राहु शांति कराएँ। इसके बाद सूर्य की अंतरदशा 8/11/2011 तक रहेगी इसके बाद 8/5/2013 तक चंद्र की अंतरदशा रहेगी। 11 दिसंबर तक कार्यों की सफलता की वजह से प्रफुल्लित रहेंगी। 12 दिसंबर से जनवरी प्रथम सप्ताह तक कार्यों में रुकावट आने से परेशानी होगी। स्वास्थ्‍य पर ध्यान दें, कमजोरी का अहसास होगा। व्यर्थ के विवाद की संभावना बढ़ सकती है अत: समझकर काम लें। आय में वृद्धि होगी।

शिल्पा को डायमंड, पन्ना एवं पुखराज का संयुक्त लॉकेट धारण करना चाहिए। साथ ही शुभ कार्य के समय सफेद, हरा या पीला परिधान धारण करें। फलीभूत होगा, विशेष कार्य के लिए शुक्रवार चयन करें। नीले से परहेज करें। व्यक्तिगत संपर्क के लिए पीले कलर का इस्तेमाल करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi