Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीदेवी : गुरु ने दिलाया फिल्म में उच्च स्थान

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रीदेवी
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

WD

बॉलीवुड को कई सफल फिल्में देने वाली प्रसिद्ध हस्ती (कलाकार) श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को कृतिका नक्षत्र में ध्रुव योग के चलते तमिलनाडु के शिवाकांसी शहर में हुआ।

जन्म के समय जो सूर्य की स्थिति थी उसने श्रीदेवी को फिल्मों में सफलता के शिखर पर पहुंचाया एवं प्रसिद्धि दिलाई।


webdunia
FILE


कुंडली में चन्द्र की स्थिति ने आर्थिक सुख के साथ फिल्मी दुनिया में श्रीदेवी को प्रतिष्ठा-सम्मान दिलाया एवं शारीरिक सुन्दरता प्रदान की। मंगल भी भाग्योदय कर रहा है, मंगल ने श्रीदेवी को कृतज्ञशील भी बनाया। बुध उदार स्वभाव वाला बनता है। साथ ही पराक्रमी बनाता है।

कुंडली में गुरु की स्थिति ने यशस्वी, दार्शनिक एवं देश-विदेश में नाम कमाने वाला गुण दिया एवं फिल्मी दुनिया में उच्च स्थान दिलाया।


webdunia
FILE


शुक्र ने श्रीदेवी को दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने वाली कला प्रदान की एवं मोहक शरीर प्रदान किया। परंतु शुक्र घमंडी स्वभाव भी देता है। शनि भी श्रीदेवी को उच्च-स्थान प्राप्त होने वाला भाग्य प्रदान कर रहा है।

राहु शारीरिक पीड़ा दे सकता है। विशेषकर पसली संबंधी तकलीफ दे सकता है। केतु भी रोग दे सकता है, अत: राहु-केतु की शांति करना चाहिए।


श्रीदेवी का जन्म सूर्य की महादशा में हुआ, जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 9 माह 9 दिन रहा।

22.05.2000 से गुरु की महादशा चल रही है जो 22.05.2016 तक चलेगी। गुरु की महादशा में 22.01.2013 से मंगल की अन्तर्दशा प्रारम्भ हुई है, जो 28.12.2013 तक चलेगी एवं मंगल की अन्तर्दशा में 10.07.2013 से बुध की प्रत्युंतर-दशा चल रही है, जो 28.08.2013 को समाप्त होगी।

श्रीदेवी का अगस्त माह ठीक-ठीक रहेगा। सितंबर अच्छा रहेगा। अक्टूम्बर-नवंबर सफलता वाला रहेगा। दिसंबर मध्यम रहेगा। जनवरी 2014 में स्वास्थ्य की तकलीफ हो सकती है। फरवरी-मार्च अच्छा रहेगा। अप्रैल-मई पुन: भाग्योदय वाला रहेगा। जून किसी प्रकार की उलझन दे सकता है, जुलाई ठीक-ठीक रहेगा।

श्रीदेवी को शुक्रवार को पर्सनल कार्य करना चाहिए एवं हीरा धारण करना चाहिए।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi