Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान : यश में वृद्धि होगी

जन्मदिन मुबारक...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

IFM

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ। जन्म के समय की सूर्य राशि के अनुसार वह एक उच्च सम्मान एवं आर्थिक संपन्न है। सूर्य कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है उसके प्रभाव से वह सल्लू को दीर्घसूत्री बनाता है।

कुंडली में चंद्र जिस स्थान पर विराजमान है वह हर सुख प्रदान करता है। सुंदर शरीर का साथ देता है। चंद्र जिस राशि पर स्थित है वह सलमान को कभी-कभी कानूनी परेशानी में डाल देता है। मंगल के कारण पराक्रम में एवं सुख में अद्वितीय होते हुए भी ऐश्वर्य का सुख नहीं भोग पाता। कही-कहीं उलझन में फँस जाता है। बुध की कुंडली में स्थिति सलमान को राजनीति में सफलता दिला सकती है। अपनी छवि को बनाए रखने के लिए हमेशा अपने इष्‍ट की आराधना करते रहना चाहिए। कुंडली में गुरु की स्थिति सुंदर शरीर के साथ आकर्षक व्यक्तित्व भी देती है। कुंडली में स्थित शनि बहुत महत्वाकांक्षी बनाता है।

आपके कार्य में अड़चने आती है। इसी कारण सलमान सत्कार पाने पर भी प्रसन्न नहीं होता। राहू जिस भाव में बैठा है वह धनवान बनाता है। प्रबल विरोधी भी राहू के कारण परास्त‍ हो जाते हैं। सलमान का जन्म मंगल की महादशा में हुआ है। जिसका भोग्यकाल 4 वर्ष 8 माह 20 दिन का रहा। वर्तमान में शनि की महादशा चल रही है, जिसका भोग्यकाल 17-9-2004 से 17-9-2023 तक रहेगा।

webdunia
PR
शनि की महादशा में केतु की अंतर्दशा 8-7-2011 तक रहेगी एवं 8-9-2014 तक शुक्र की अंतर्दशा रहेगी। केतु की अंतर्दशा में राहू की प्रत्यंतर दशा चल रही है जो 15-1-2011 तक रहेगी।

सलमान ने चाँदी का चौकोर पतरा पास में रखना चाहिए। 14 जनवरी से सूर्य के कारण क्रोध पर कंट्रोल रखना पड़ेगा। सूर्य क्रोध का संचार करेगा। अत: अपनी वाणी पर पूर्ण संयम रखें। सूर्य धन लाभ भी प्रदान करेगा। मार्च से अप्रैल तक कार्य गतिवान होंगे। अप्रैल-मई माह मानसिक असंतोष वाला हो सकता है। मंगल-बुध अपेक्षि‍त लाभ देंगे। जून में सफलता प्राप्त होगी। जुलाई विफलता दे सकता है। अगस्त-सितंबर में योग्य सलाहकार से सलाह लेकर कार्य करने से सफलता मिलेगी।

अक्टूबर-नवंबर और दिसंबर यशस्वी बनाने वाला रहेगा। सलमान ने 4, 9, 14 तारीख को कोई बड़े डायरेक्टर से नहीं मिलना चाहिए। न ही विदेश यात्रा करना चाहिए। मंगलवार को सतर्कता रखना चाहिए। अपनी यात्रा के समय नीलम धारण करें, बहुत फायदेमंद होगा। सलमान को पुखराज, मूँगा व पन्ना का संयुक्त लॉकेट धारण करना चाहिए।

इति शुभम्।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi