Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुमित्रा महाजन : विजय का परचम लहराएगीं

सुमित्रा ताई के चमकते चुनावी सितारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुमित्रा महाजन
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

सौम्य व सुशिष्ट सुमित्रा महाजन के चुनावी सितारे फिर से बुलंदी पर है। सुमित्रा ताई का जन्म 12 अप्रैल 1943 को पूना के चिपलून में रात्रि 2 बजकर 15 मिनट में धनु लग्न व कर्क राशि में हुआ।

FILE


सुमित्रा जी का विवाह इंदौर के प्रसिद्ध वकील जयंत महाजन से हुआ। 1982 में पहली बार सुमित्रा ताई इंदौर नगर निगम में उपमहापौर बनीं। इसके बाद राजनीति में फिर मुड़कर नहीं देखा। निरंतर इंदौर लोकसभा क्षेत्र से 7 बार जीत चुकी हैं सुमित्रा महाजन।


सुमित्रा ताई की पत्रिका में गुरु, चन्द्र सप्तम भाव में गजकेसरी योग बना रहा है। यह जीवनसाथी भाव है। यही वजह है कि आप विवाह बाद राजनीति में आईं और चमकदार सफलता पाई। सुमित्रा के जन्म के समय शत्रु भाव में शनि मित्र राशि वृषभ में है। शनि स्वराशिस्थ शुक्र के साथ होने से ही वे प्रतिद्वंद्वियों पर हमेशा भारी रहीं।

FILE


भाग्य का स्वामी तेजस्वी ग्रह सूर्य चतुर्थ भाव में होकर अतिमित्र गुरु की मीन राशि में होने से आपका सफर स्थानीय राजनीति (नगर निगम) से शुरू हुआ।


इंदौर में 24 अप्रैल को मतदान होगा। उस दिन कुंभ का चंद्र है। नाम राशिनुसार सुमित्रा ताई कुंभ राशि की है। कुंडली में गुरु की नवम दृष्टि चन्द्र पर पड़ रही है।

FILE


इस प्रकार जन्म के समय जो गजकेसरी योग बन रहा है, वही गजकेसरी योग चुनाव के समय में भी बन रहा है अतः चुनावी समर में एक बार फिर जीत सुमित्रा महाजन की झोली में होगी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi