Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा : शुक्र ने बनाया सौभाग्यशाली

सोनाक्षी सिन्हा : जन्मदिन मुबारक

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

सोनाक्षी का जन्म वृषभ लग्न ध्रुव योग पुष्य नक्षत्र में 2 जून 1985 को बिहार के पटना शहर में हुआ। जन्म के समय सूर्य की स्थिति ने सोनाक्षी को अच्छी उन्नति दी एवं अपने कार्य के लिए निष्ठावान रहने की प्रवृत्ति प्रदान की।

कुंडली में चन्द्र की स्थिति ने पराक्रम द्वारा धन अर्जित करने की क्षमता प्रदान की। किसी के बहकावे में आकर कार्य ना करें, चन्द्र के कारण परेशानी आ सकती है अत: ध्यान दें।

जन्म के समय मंगल मिथुन अर्थात् बुध की राशि पर भ्रमण कर रहा था जो सोनाक्षी को अपने कार्य के प्रति कर्मठ बनाता है। बुध सोनाक्षी को सम्पूर्ण विषयों का सुख देता है। बुद्धिमान एवं पराक्रमी बनाता है।

गुरु भी स्वराशि पर होने से सम्पूर्ण सुख देता है। पिता व अपने परिवार का नाम रोशन करने वाला सौभाग्य देता है। गुरु अपना परोपकारी गुण भी सोनाक्षी को प्रदान करता है। शुक्र भी अच्छा भाग्य दे रहा है। शनि मित्रों से दूरी करा सकता है। राहु-केतु भी सही फल नहीं दे रहे है! अत: इनकी शांति कराना चाहिए।

सोनाक्षी-सिन्हा का जन्म शनि की महादशा में हुआ। जिसका भोग्यकाल 6 माह 2 दिन रहा। 4.12.2011 से शुक्र की महादशा चल रही है जो 20 वर्ष तक चलेगी अर्थात 4.12.2031 तक रहेगी।

वर्तमान में शुक्र की महादशा में शुक्र की ही अन्तर्दशा चल रही है जो 4.4.2015 तक रहेगी एवं शुक्र की अन्तर्दशा में 14.02.2013 से राहु की प्रत्यंतर-दशा चालू हुई है, जो 14.8.2013 को समाप्त होगी।

सोनाक्षी का जून अच्छा रहेगा। जुलाई-अगस्त ठीक रहेगा। सितंबर-अक्टूबर में परेशानी आ सकती है। नवंबर मध्यम रहेगा। दिसंबर सामान्य जाएगा। जनवरी 2014 किसी बड़े निर्माता से अच्छा काम मिलेगा। फरवरी अवॉर्ड ‍दिला सकता है। मार्च-अप्रैल में अपना ध्यान रखें किसी से धोखा हो सकता है। मई में स्थिति ठीक रहेगी।

सोनाक्षी को पन्ना धारण करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi