Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हेमामालिनी : विशेष लाभ के योग

Advertiesment
हमें फॉलो करें हेमा के सितारे
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

ND

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमामालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को कर्क लग्न सिंह नवांश में हुआ। हेमा के फिल्मी जीवन की शुरुआत फिल्म 'सपनों का सौदागर' से हुई। यूं तो हेमा ने हर कलाकार के साथ अभिनय किया। शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में भी कई अवॉर्ड हेमा की झोली में आए हैं।

कर्क लग्न वाले जातक अधिकतम गोल चेहरे वाले होते हैं। ये भावुक प्रवृति के भी होते हैं। लग्नेश मीन राशि में होकर नवम (धर्म, भाग्य भाव) में है। वहीं गुरु स्वराशि धनु का षष्ट भाव में होकर अग्नि तत्व में है।

भाग्येश का षष्ट भाव में स्वराशि का होना राजनीति की दृष्टि से अच्छा रहा। भाग्य अच्छा होने से पैसा मिलता है, पैसे से भाग्य नहीं बनता। अतः आपके सौभाग्य ने ही आपको यश व धन के साथ राजनीति में भी प्रतिष्ठा दी।

webdunia
WD
अक्सर देखा गया है कि शुक्र की स्थिति सिंह में हो तो वह जातक सुन्दर होता है। सूर्य-चन्द्र का समसप्तक योग ज्ञानी होने के साथ निश्चय ही उच्च पद पर ले जाता है। यह हेमा की पत्रिका में दिखाई देता है।

कला जगत में मंगल साहस बनकर कवच साबित हुआ। कुंडली के अनुसार दशम भाव में मेष का राहु व दशमेश राज्य भाव में होना भी राजयोग का कारण बना। आने वाले समय में 16 नवंबर से शनि उच्च का होगा जो हेमा की पत्रिका में जनता भाव यानी चतुर्थ से गोचर भ्रमण करेगा। प्रसिद्धि तो पहले से ही है, लेकिन इन ढाई वर्षों में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं।

दशम से गुरु का गोचरीय भ्रमण भी उत्तम सफलता का कारक होगा। अभी सूर्य में चन्द्र का अंतर चल रहा है, जो स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह देता है। हेमा के लिए तर्जनी में पुखराज पहनना श्रेष्ठ रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi