Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हास्य अभिनेता जॉनी लीवर : हैप्पी बर्थ डे

हमें फॉलो करें हास्य अभिनेता जॉनी लीवर : हैप्पी बर्थ डे
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जन्म-14/8/1957
 

 

बॉलीवुड के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर को 59वें जन्मदिन की बधाई। 
 
जॉनी लीवर ने दूसरों को अर्थात दर्शकों को बहुत हंसाया, पर कुंडली में सूर्य की स्थिति के प्रभाव से इनका जीवन शुरुआती दौर में पैसे की तकलीफ व कष्ट वाला रहा। अपने वालों से दूरी व दूसरों को सुख देना यह कला सूर्य का ही प्रभाव है। 
 
उनके जन्म के समय चन्द्र मीन राशि पर परिभ्रमण कर रहा था जिसने जॉनी लीवर को कलाकार बनाया व आर्थिक सुख प्रदान किया। कुंडली में चन्द्र का छठे भाव में होना पराक्रमी बनाता है। 
 
कुंडली में मंगल सिंह राशि पर विराजमान होने से धनभाव रहा। बुध ने धीरे-धीरे जॉनी लीवर को सुख का भाग्य बढ़ाया। भौतिक उच्च स्थान पर जाने वाला भाग्य दिया। 
 
गुरु ने मध्यम भाग्य दिया। शुक्र का एकादश भाव में होना भाग्यशाली तो बनाता है, परंतु वर्तमान में अपने वालो को बैरी या शत्रु बना सकता है। 
 
शनि भी अपने व घनिष्ठ मित्रों के प्रति विरोध करा सकता है। राहू ठीक-ठीक भाग्य देता है। केतु संपत्ति संबंधी कष्ट दे सकता है। 
 
सितंबर 2016 ठीक रहेगा, अक्टूबर 2016 में शारीरिक व संपत्ति संबंधी कष्ट आ सकता है, नवंबर-दिसंबर 2016 अच्छा रहेगा। 
 
जनवरी 2017 मध्यम भाग्य वाला रहेगा, फरवरी-मार्च 2017 जॉनी के लिए कष्टदायक हो सकता है, अप्रैल 2017 ठीक-ठीक रहेगा, मई 2017 में पारिवारिक सुख रहेगा, जून 2017 किसी कार्य से अच्छा लाभ मिलेगा, जुलाई 2017 सामान्य रहेगा।
 
इस वर्ष जॉनी लीवर को मंगल व राहु-केतु की शांति कराना चाहिए व पन्ना धारण करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि