Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय खन्ना : सामान्य रहेगा साल

जन्मदिन विशेष

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय खन्ना

भारती पंडित

IFM
अक्षय खन्ना सदैव विवादों से दूर रहकर शांति से अपना काम करते हैं। हर फिल्म में अपनी पहचान बखूबी दर्ज कराते नज़र आते हैं। अक्षय, प्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्ना के पुत्र हैं। इनका जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ। सूर्य कुण्डली की गणना के अनुसार मीन लग्न और कन्या राशि की कुण्डली है।

लग्न में सूर्य के साथ गुरु है जो स्वभाव में सरलता, सहजता, हर स्थिति में निभाने की खूबी भी दे रहा है। शुक्र मेष का है, द्वितीय में है जो वाणी को प्रभावशाली व मधुर बनाता है। शनि चतुर्थ में है जो आसानी से सफलता नहीं दिलाता, हर काम संघर्ष के बाद ही पूर्ण कराता है।

सप्तम चन्द्र की भी लग्न पर दृष्टि है जो स्वभाव की सरलता के साथ कला में रूचि का कारक है। राहू की स्थिति भाग्य के लिए विशेष लाभकारी नही है। वर्त्तमान में अक्षय गुरु महादशा में शुक्र के अंतर से गुजर रहे है। शुक्र अच्छे फल नहीं देगा अतः वर्ष भर सावधानी रखनी होगी।

अप्रैल से सितम्बर का समय लाभ का है नए संपर्क बनेंगे, उनसे लाभ भी होगा। परिवार में उत्सव के मौके आएँगे। नवम्बर-दिसंबर में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रवास में सावधानी रखे, हानि संभव है।

जनवरी-फरवरी में जोखिम लेने से बचना चाहिए। पेट के रोग उभर सकते है। खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। मार्च का समय उत्तम है, जिसका लाभ उठाया जा सकता है। नया कार्य हाथ में नहीं आएगा, हाँ, पुराने रुके कार्य भी आगे बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर साल सामान्य फल देगा।

कार्य की अनुकूलता के लिए गुरु की आराधना, शुक्र का जप दान और किसी छात्र की सहायता करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi