Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का शर्मा : आ गया है अच्‍छा समय

व्यवसाय के क्षेत्र में मिलेंगी नई सफलताएँ

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुष्का शर्मा

भारती पंडित

WD

अनुष्का शर्मा, जो अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ आकर चर्चित हुईं, उनका जन्म 1 मई 1986 को बंगलोर में हुआ।

सूर्य कुंडली के अनुसार अनुष्का मेष लग्न व तुला राशि में जन्मी हैं। लग्न की बुध-गुरु युति इन्हें अच्छी अभिरुचि, कला की परख व सामंजस्यकारी स्वभाव देती है। द्वितीय में शुक्र स्वराशिस्थ है, जो प्रभावशाली व मीठी वाणी के साथ अच्छे सुख-साधन व परिवार सुख देने में समर्थ है।

तुला के चंद्र की लग्न पर दृष्टि कला में रुचि व सामर्थ्य की सूचक है। पंचम भावस्थ सिंह का केतु अध्ययन-पाठन में रुचि व दयालु-कल्याणकारी स्वभाव का सूचक है। आय का राहु अनायास धनलाभ दिखाता है। नवम में शनि श्रेष्ठ है जो स्वपराक्रम से उन्नति का सूचक है। दशम का मंगल भी भरपूर ऊर्जा व अधिकार प्राप्ति का सूचक है।

webdunia
WD
वर्तमान में अनुष्का गुरु की महादशा से गुजर रही हैं। दिसंबर 09 के बाद गुरु में शनि का अंतर होगा जो भाग्य वृद्धि करेगा व व्यवसाय के क्षेत्र में नई सफलताएँ दिलाने वाला होगा।

2013 के बाद यह भी संभव है कि अनुष्का प्रत्यक्ष अभिनय के बजाय निर्देशन, प्रोड्‍यूसिंग या अन्य संबंधित क्षेत्रों में हाथ आजमाएँ या इसी क्षेत्र के किसी व्यक्ति से संबंध जोड़ लें। बहरहाल आने वाले कई वर्ष अनुष्का के लिए अच्‍छे हैं।

उन्हें सही व सटीक निर्णय के साथ अच्छी फिल्में साइन करके समय का लाभ उठाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi