Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिषेक बच्चन : मिलाजुला होगा यह साल

Advertiesment
हमें फॉलो करें हैप्पी बर्थ डे अभिषेक
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

ND
फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मीन चंद्र लग्न में हुआ। किसी भी जातक के वर्ष भर का लेखा-जोखा देखने के लिए चंद्र कुंडली ही सही व सटीक होती है।

वर्ष कुंडली में प्रमुख ग्रह गुरु, शनि, राहु का विशेष योगदान रहता है। अभिषेक के जन्म के समय गुरु मीन राशि में होने से जन्म समय से गजकेसरी योग बना है। इस वजह से अभिषेक फिल्मी माहौल में पले-बड़े हुए।

अभिषेक की पत्रिका में कला का कारक शुक्र बुध के साथ होकर अग्नि तत्व की राशि धनु में होने से सुपर स्टार के रूप में स्थापित नहीं कर सका। फिल्मी दुनिया में अभिषेक उतने सफल नहीं हुए जितने सलमान व शाहरुख, अक्षय कुमार, ऋतिक आदि।

webdunia
PR
पत्रिका में बैठे गुरु-चंद्र का मेल कहीं ना कहीं अभिषेक के लिए लाभ का सौदा भी रहा। आज के जमाने की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या उनकी पत्नी बनीं। वर्तमान में गुरु का गोचरीय भ्रमण मेष राशि से होकर 18 मई तक रहेगा, यह राशि लग्न से दशम भाव को देखेगा। वहीं पर शुक्र, बुध विराजमान है। इसके बाद गुरु, शुक्र की राशि वृषभ पर पूरे वर्ष भर रहेगा।

वृषभ से भाग्य भाव नवम पर मित्र दृष्टि पड़ने से अभिषेक के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। लेकिन राहु भी वृश्चिक का रहेगा व गुरु की दृष्टि पड़ने से कहीं ना कहीं नुकसान भी दे सकता है। ऐसी स्थिति में राहु की शांति करानी चाहिए।

शनि पूरे वर्ष भर अष्टम से गोचर भ्रमण करने से आय के क्षेत्र में कमी का कारण रहेगा। पिछले दिनों आपके यहां बेटी हुई है उसका भाग्य अति बलवान है। भाग्य भाव में मित्र का मंगल लाभदायक भी रहेगा। वर्ष भर में शायद ही कोई फिल्म सफलता की सीढ़ी चढ़ें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi