Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमृता पुरी : जन्मदिन की शुभकामनाएं...

शनि-मंगल का दृष्टि संबंध सफलता में बाधक

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमृता पुरी
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

PR


अमृता पुरी का जन्म 20 अगस्त 1983 में मेष लग्न मकर राशि में हुआ।

अमृता के जन्म के समय पंचम मनोरंजन भाव का स्वामी पंचम में ही है, जो एक सशक्त स्थिति में होकर कला के कारक शुक्र के साथ है।

राशि स्वामी शनि जो मकर राशि का होकर उच्च का सप्तम भाव में है। शनि भी फेवरेबल है। मंगल जो लग्न का स्वामी है, नीच का होकर चतुर्थ जनता व प्रसिद्धि भाव में है लेकिन मंगल जिस भाव में है उस भाव का स्वामी मंगल को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है वहीं इस भाव का स्वामी चन्द्र केन्द्र में होने से मंगल का नीच भंग भी हुआ। इन सबके करण मंगल का प्रभाव बढ़ गया है, जो लाभदायक रहेगा।


webdunia
FILE


वैसे अमृता की पत्रिका में शनि-मंगल का दृष्टि संबंध भी बन रहा है, जो सफल हीरोइन कि कतार में नहीं जानें देगा। लेकिन कुछ ग्रहों की स्थितियां ऐसी होती है जो अपना प्रभाव देती है।

जैसे सूर्य पंचम मनोरंजन का कारक होकर पंचम में ही है, जो वक्री शुक्र के साथ है। पंचम भाव मजबूत है लेकिन परिवार भाव चतुर्थ मजबूत नहीं कह सकते।

इस कारण आपको सहायक कलाकार के रूप में भी आना पडा़। पराक्रम भाव का स्वामी उच्च का होकर षष्ट शत्रु भाव में है, जो अपने प्रतिद्वंद्वी से राहत भी देता है।

अभी वर्तमान में शनि उच्च का होकर गोचर सप्तम से ही भ्रमण कर रहा है जो राशि स्वामी भी है। इसकी स्थिति 3 नवंबर 2014 तक रहेगी। अभी वर्तमान में शनि-मंगल का दृष्टि संबंध 20 अगस्त से 5 अक्टूबर तक रहेगा। यह समय आपको सावधानी रखने का रहेगा।

इधर भाग्य का स्वामी गुरु अष्टम में है जो भाग्य को शक्ति प्रदान करने में रूकावट देता है। अतः आपको पुखराज सव्वा सात कैरेट का गुरुवार को शुभ मुहूर्त में बनवा कर उसी मुहूर्त में ही धारण करना लाभदायक रहेगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi