Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अशोक गेहलोत : फिर मिल सकता है पद

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजस्थान के मुख्यमंत्री
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत का जन्म 3 मई 1951 को मीन चन्द्र लग्न राशि में हुआ। इस बार चुनाव में ग्रह आपके पक्ष में हैं। गुरु-चन्द्र एक साथ होने से गजकेसरी योग बन रहा है। इसी राजयोग के कारण आप मुख्यमंत्री बनते रहे हैं।

FILE


गेहलोत के जन्म के समय मंगल भाग्येश होकर द्वितीय यानी वाणी भाव में उच्च के सूर्य व बुध के साथ स्वराशि का है। जब भाग्येश धन भाव में हो तो वाणी का प्रभाव उत्तम रहता है।

शत्रु भाव का स्वामी सूर्य उच्च का है व वर्तमान में सिंह राशि का भी है अत: आप विरोधी पक्ष पर हावी रहेंगे। दशम भाव का स्वामी चन्द्र लग्न से स्वराशि का होकर केन्द्र में है। यह हंस योग कहलाता है। यह‍ी वजह है कि आप बुद्धिमान होने के साथ कुशल प्रशासक भी हैं।


वर्तमान में गुरु दशम भाव का स्वामी मिथुन राशि में है। गुरु चतुर्थ भाव से भ्रमण करने से व सप्तम दृष्टि से राज्य भाव को स्वदृष्टि से देखने की वजह से पुनः राजसुख के योग बन रहे हैं।

webdunia
FILE


गेहलोत की पत्रिका में लक्ष्मीनारायण योग भी बन रहा है जो हमेशा शुभ फलदायी रहता है। थोड़ी-सी सावधानी व सतर्कता जीत की और पक्का ले जा सकती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi