Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आफताब शिवदासानी : इस वर्ष मिलेगा लाभ

आफताब शिवदासानी : जन्मदिन मुबारक

Advertiesment
हमें फॉलो करें आफताब शिवदासानी
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

PR


बाल कलाकार से फिल्मी जीवन सफर करने वाले आफताब शिवदसानी का जन्म 25 जून 1978 को कुंभ चन्द्र लग्न में हुआ। कुंभ राशि होने से आपका कद उत्तम है। नौ साल की उम्र से बतौर बाल कलाकार फिल्म मि. इंडिया से आपका फिल्मी सफर शुरू हुआ।

लगभग 50 फिल्मों में काम किया, लेकिन जो मुकाम अन्य कलाकार बनाने में सफल हुए वैसी सफलता नहीं मिली।

एक कलाकार के लिए मंगल, गुरु, शुक्र का शुभ होना आवश्यक है। वहीं जन्म के समय शुक्र शत्रु यानी कर्क राशि में होकर षष्ट भाव में है। वहीं मंगल-शनि की युति में है।

webdunia
FILE
कई कुंडलियों को देखने पर अनुभव हुआ है कि शनि-मंगल का दृष्टि संबंध या युति कहीं भी पत्रिका में शुभ नहीं रहती। आपके जन्म के समय शनि-मंगल की युति साहस बल की राशि सिंह में है।

यहां पर एक संयोग अच्छा बैठ रहा है कि शनि की उच्च दृष्टि तृतीय राशि लग्न से भाग्य पर व मंगल की चतुर्थ स्वदृष्टि दशम भाव पर पड़ रही है। यानी अशुभ योग होते हुए भी आपका फिल्मी सफर किसी ना किसी रूप में जारी है व जारी रहेगा।

शनि की राशि कुंभ पर स्वदृष्टि भी है व शुक्र शनि की राशि मकर को भी देख रहा है, इस कारण आप बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया से जुड़ें। शनि की दशम दृष्टि जनता भाव पर शुक्र की राशि वृषभ पर पड़ रही है, जो जनता के बीच आपकी उपस्थिति कायम रखेगा।

अभी वर्तमान में शनि उच्च का गोचर भाग्य से भ्रमण कर रहा है। गुरु की भी गोचर भ्रमण पंचम भाव (मनोरंजन) से मिथुन राशि पर भ्रमण चल रहा है। इन सबका फल आपको फिल्मी सफर में सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा। आगामी वर्ष आपके लिए उत्तम कहा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi