Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इमरान खान : मिले-जुले रहेंगे अगले वर्ष

प्रेम संबंधों को मिलेगा नया मोड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें सितारों के सितारे

भारती पंडित

WD

'जाने तू या जाने ना' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार एंट्री करने वाले और रातों रात युवाओं के चहेते बन जाने वाले इमरान खान का जन्म 13 जनवरी 83 को धनु लग्न व धनु राशि में हुआ। सूर्य कुंडली के अनुसार लग्न में चंद्र केतु की युति है जो इमरान को संकोची, एकांतप्रिय व कलाप्रेमी बनाती है।

धनु राशि का चंद्रमा इन्हें बुद्धिमान, आदर्शवादी बनाता है। संवेदनशील व भावुक तो ये है हीं। वाणी भाव पर बुध शुक्र का प्रभाव है अत: अच्छा, आकर्षक व मधुर बोलना इनका गुण है। यही विशेषता इनकी संवाद अदायगी में देखी जा सकती है।

webdunia
WD
आय में उच्च का शनि है जो पंचम पर दृष्टि डाल रहा है, पंचम भाव कला से संबंधित है व पंचमेश मंगल तृतीय में है, जो स्वपरिश्रम से कला क्षेत्र में उन्नति का संकेत देता है। हालाँकि गुरु की व्यय में स्थिति विशेष शुभ नहीं है।

वर्तमान में इमरान पंचमेश की महादशा से गुजर रहे हैं। 2011 तक बुध का अंतर है, जो दशमेश होने से लाभ व पुरस्कार आदि के योग बना रहा है। शनि भी गोचर में कन्या में (दशम में) है जो योगकारक है।

अगले ढाई वर्षों तक इमरान को फिल्मों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए, वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, प्रेम संबंधों को भी नया मोड़ मिल सकता है।

कुल मिलाकर 2013 तक का समय इमरान के लिए मिले-जुले फल वाला है, यदि सोच-समझकर कार्य किया गया तो सफलता मिलेगी। गुरु का दान करना श्रेयस्कर होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi