Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसकी बनेगी सरकार-किसकी होगी हार

क्या कहते हैं ग्रहों के संकेत

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीजेपी
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

ND

16 मई की सुबह और राजनैतिक पार्टियों की बढ़ती धड़कन सभी अपनी-अपनी ढपली का राग छेड़ते नजर आएँगे। 16 मई की सुबह के समय वृषभ लग्न का उदय हो रहा था। इस समय भारत के जन्म लग्न वृषभ का ही उदय हो रहा है। आज से राजनैतिक दलों का धीरे-धीरे फैसला आने लगेगा। किसी की बाँछें खिलेंगी तो कोई मन को मसोसकर कहता नजर आएगा कि हमें जनता का फैसला मंजूर है। हम इस स्थिति का आकलन करेंगे, कोई जोड़-तोड़ की राजनीति करता नजर आएगा। देखें क्या कहते हैं मुख्य पार्टियों के सितारे-

इस समय वृषभ लग्न व मकर राशि है। राशि स्वामी वक्री होकर चतुर्थ भाव जनता व कुर्सी भाव में है। यह स्थिति साफतौर पर साबित कर रही है कि कोई भी पार्टी बगैर जोड़-तोड़ के सरकार नहीं बना सकती। इधर लग्न का स्वामी उच्च का है तो मुख्य बड़ी पार्टी कांग्रेस का जन्म लग्न शुक्र तुला का था वहीं भाजपा के जन्म लग्न में शुक्र स्वराशि वृषभ का था। दोनों ही पार्टियों का शुक्र स्वराशि का था। वृषभ राशि का शुक्र कुछ प्रभावशाली माना गया है।

webdunia
ND
वहीं तुला का शुक्र चर राशि में होने से कांग्रेस को फायदा नजर नहीं आता दिख रहा है। वृषभ का शुक्र भाजपा की जन्म लग्न में पंचमेश होकर द्वादश में है। अतः भाजपा को कुछ पार्टियाँ सपोर्ट कर सकती हैं। भाजपा की राशि वृश्चिक है तो कांग्रेस की राशि मेष, भाजपा की राशि स्वामी तृतीय भाव में सिंहस्थ होकर गुरु, शनि, राहु की युति में होने से विपक्षी पार्टियों पर प्रभावी रह सकते हैं।

गोचर में मंगल मीन का है तो भाजपा की लग्न में मीन राशि दशम राज्य भाव है। वहीं कांग्रेस का चतुर्थ भाव है। दोनों के मंगल की स्थिति का आकलन किया जाए तो भाजपा की स्थिति ज्यादा मजबूत नजर आती है। शुक्र से देखा जाए तो भाजपा जन्म लग्न के दशम भाव में शुक्र का गोचरीय भ्रमण उच्च से हो रहा है। वहीं कांग्रेस जन्म लग्न से देखा जाए तो चतुर्थ भाव से शुक्र का भ्रमण हो रहा है।

यहाँ से दशम भाव पर शुक्र की नीच दृष्टि राज्य भाव पर पड़ रही है, जो नुकसान देने की ओर इंगित कर रही है। गोचर ग्रहों के आधार पर देखा जाए तो भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। गोचरीय शनि की दृष्टि भाजपा जन्म लग्न से भाग्य पर पड़ रही है। वहीं कांग्रेस जन्म लग्न से तृतीय भाव पर पड़ रही है।

इन दोनों में सबसे उत्तम भाग्य पर दृष्टि भाजपा के जन्म लग्न पर पड़ने से भी फायदा भाजपा को मिल सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi