Celibrity Horoscope %e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a4 %e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87 107081700018_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खूबसूरत जिया के सितारे

Advertiesment
खूबसूरत जिया के सितारे
- पं. अशोक पंवार 'मयंक'

IFMIFM
मकर लग्न मिथुन नवांश मीन राशि में न्यूयार्क में 20 फरवरी, 1988 में जिया का जन्म हुआ। मकर लग्न में जन्म होने के कारण जिया सुंदर तो हैं ही, वहीं आपमें नृ‍त्य के गुण भी हैं।

जहाँ मीन राशि जल तत्व प्रधान है, वहीं चँद्र के साथ शुक्र है, जो पंचम मनोरंजन का भाव स्वामी व दशम भाव व्यापार उच्च व्यवसाय नौकरी का मालिक होकर ‍तृतीय भाव में उच्च का है। यहाँ पर आपमें कला के गुण भी मौजूद हैं। लेकिन सफलता के लिए जन्मकुंडली निर्देश होना चाहिए। आपकी पहली फिल्म, जिसमें आपका अभिनय तो अच्छा है, लेकिन इसके फ्लॉप हो जाने का कारण कुछ हद तक आपके भाग्य को जाता है।

आप जिसके साथ काम करेंगी, उसके साथ विवादों में भी रह सक‍ती हैं, क्योंकि लग्नेश शनि मंगल के साथ युति कर द्वादश भाव में है। आपने बचपन से ही घोर कष्‍ट सहा है। पिता का साया होते हुए भी साथ नहीं रहा। कष्‍टों व अभावों में पली-बढीं। इसका एक कारण शनि-मंगल का विस्फोट योग भी है।

मंगल शुक्र को चतुर्थ दृष्‍टि से भी देख रहा है, जो शनियुक्त है। शनि आय भाव का कारण व जनता भूमि-भवन का भी कारक होकर पीडि़त है। यही कारण आपके लिए अभावों का भी रहा।

आपके साथ अमिताभ बच्चन हैं। उनका जन्म लग्न कुंभ है, जो शनि प्रधान है। अभी तक नि:शब्द से पहले उनकी इतनी आलोचना नहीं हुई, जितनी आपके साथ फिल्म करके हुई। हो सकता है, आपके लिए ‍जिया का दुर्भाग्य कहीं नुकसानप्रद बनें।

जिया खूबसूरत तो है, लेकिन खूबसूरती के साथ भाग्य का बल भी ‍मि‍लना चाहिए, जो भाग्येश बुध लग्न में शनि की मित्र राशि में है, लेकिन लग्नेश पीडि़त है। भाग्य फिल्मों में तो बनाए रख सकता है, लेकिन बड़ी उपलब्धि मिलना इतना आसान भ‍ी नहीं रहेगा। यदि आप पन्ना पहने तो यह आपके लिए काफी लाभप्रद होगा। आपको शनि-मंगल का उपाय करना या करवाना चाहिए। यह योग विवाह के लिए भी कष्टकारी होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi