Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुलजार : मघा नक्षत्र ने दिलाई प्रसिद्धि

मंगल ने बनाया आर्थिक रूप से सक्षम

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुलजार
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

PR

गुलजार का जन्म 18 अगस्त को पाकिस्तान के दीना शहर में हुआ। मघा नक्षत्र में जन्म लेने के कारण गुलजार सुखी जीवन जी रहे हैं। इसी नक्षत्र के कारण देश-विदेश में गुलजार ने नाम कमाया।

जन्म के समय चन्द्र एवं सूर्य जिस राशि पर परिभ्रमण कर रहे थे वह क्रोधी स्वभाव का बनाता है, किंतु यही ग्रह पराक्रमी एवं आर्थिक रूप से संपन्न भी बनाते है। चन्द्र ने गुलजार को संघर्ष भी बहुत कराया।

सूर्य की कुंडली पर दृष्टि के कारण गुलजार को कई बार अपने वालों से भी विरोध रहा एवं ऊंचाई पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मंगल की स्थिति भी यही संकेत देती है, मंगल जन्म के समय चन्द्र की राशि कर्क पर परिभ्रमण कर रहा था जो आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाता है।

webdunia
FC
गुलजार की कुंडली में बुध की स्थिति उन्हें दूसरे के लिए मददगार बनाती है एवं बुध की स्थिति के कारण नवग्रह की समस्या सरलतम ढंग से हल हो जाती है। गुलजार के जन्म के समय गुरु वृश्चिक राशि पर परिभ्रमण कर रहा था जो उन्हें धनी एवं क्षमाशील बनाता है।

कुंडली में गुरु की स्थिति गुलजार को सारे सुख व ख्याति दिलाती है, लेकिन इतना सब होने पर भी जातक संतुष्ट नहीं होता है। गुलजार की कुंडली में शुक्र की स्थिति उन्हें श्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाती है। आज जो फिल्मी दुनिया में उनका नाम है वह शुक्र का ही प्रभाव है। शुक्र ही श्रेष्ठ स्थान पर पहुचाता है, श्रेष्ठ संगत कराता है व सभी प्रशंसकों का प्रिय पात्र बनाता है।

शनि की स्थिति गुलजार को रोगी बनाती है। अतः उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। शनि के ही प्रभाव से उनके मित्र अस्थाई रूप में मिलते है। उनकी मनोवृति गुस्से वाली हो सकती है व कभी-कभी विचार संकीर्ण हो सकते हैं। राहु-केतु की स्थिति गुलजार को भाग्यवान व ओजस्वी बनाती है।

गुलजार का जन्म केतु की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 7 माह 6 दिन रहा। वर्तमान में गुरु की महादशा चल रही है, जो कि 25.3.1998 से 25.3.2014 तक रहेगी। राहु की अन्तर्दशा 1.11.2011 से 25.3.2014 तक रहेगी।

गुलजार के लिए सितंबर 2012 ठीक रहेगा। अक्टूबर में स्वास्थ्य की परेशानी आएगी। नवंबर-दिसंबर मध्यम रहेगा। जनवरी 2013 अच्छा रहेगा, फरवरी-मार्च 2013 स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अप्रैल-मई मिश्रित फल वाला रहेगास। जून-जुलाई ठीक रहेगा, अगस्त स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं रहेगा। शुक्रवार को किसी फकीर को कपड़े का दान करें, कपड़े हरे रंग के हो तो ज्यादा अच्छा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi