Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेनेलिया डिसूजा : गुरु ने बनाया भाग्यवान

Advertiesment
हमें फॉलो करें जेनेलिया डिसूजा
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

PR
Genelia D'Souza

दक्षिण फिल्म हीरोइन एवं मॉडल व वर्तमान में बॉलीवुड कलाकार जेनेलिया का जन्म 5 अगस्त 1987 को मुंबई में अनुराधा नक्षत्र में हुआ। जिसने जेनेलिया को मॉडल से मुंबई फिल्मों में स्थान दिलाया।

जन्म के समय सूर्य की स्थिति ने जेनेलिया को हमेशा उन्नति दिलाई। कुंडली में चन्द्र की स्थिति ने जेनेलिया को प्रसिद्धि दिलाई एवं आर्थिक सुख दिया।


webdunia
FILE


जेनेलिया की कुंडली में मंगल चन्द्र की राशि कर्क में होने से आर्थिक सुख देता है। कुंडली में मंगल की स्थिति के कारण जेनेलिया को अग्नि से खतरा है, अत: सावधानी रखना चाहिए।

बुध सामान्य फल दे रहा है। जेनेलिया की कुंडली में गुरु वृश्चिक राशि में विराजमान होने से एवं कुंडली में जो गुरु की स्थिति है वह आर्थिक सुख देती है एवं अपने व परिवार का नाम रोशन करने वाला भाग्य देती है।

शुक्र ने भाग्योदय किया और जेनेलिया को शारीरिक सुन्दरता प्रदान की एवं श्रेष्ठ लोगों का प्रिय-पात्र बनाया। परंतु यही शुक्र के प्रभाव से घमंड आ सकता है अत: अपने स्वभाव पर ध्यान दें।

webdunia
FILE

शनि कष्ट दे सकता है। राहु की स्थिति जेनेलिया को कृतज्ञशील बनाती है। केतु स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकता है। विशेषकर मुख से सम्बन्धी तकलीफ दे सकता है।

जेनेलिया डिसूजा का जन्म शनि की महादशा में हुआ। जिसका भोग्यकाल 2 माह 20 दिन रहा। 25.10.2011 से शुक्र की महादशा चल रही है जो 20 वर्ष तक चलेगी अर्थात 25.10.2031 तक चलेगी। शुक्र की महादशा में शुक्र की अन्तर्दशा चल रही है जो 25.02.2015 को समाप्त होगी एवं शुक्र की अन्तर्दशा में 05.07.2013 से गुरु की प्रत्यंतर-दशा प्रारम्भ हुई है, जो 15.12.2013 तक चलेगी।

जेनेलिया को अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में कष्ट आ सकता है। सितम्बर सामान्य रहेगा। अक्टूम्बर-नवम्बर अच्छे रहेंगे। दिसंबर ठीक रहेगा। जनवरी 2014 मध्यम जाएगा। फरवरी-मार्च कुछ नए कार्य वाले रहेंगे। अप्रैल में अग्नि से दुर्घटना हो सकती है, सावधानी रखना चाहिए। मई-जून ठीक रहेंगे एवं जुलाई बहुत अच्छा रहेगा।

जेनेलिया ने दिनांक1,6 को एवं शुक्रवार को कोई नए कार्य नही करना चाहिए एवं दिनांक 11 को किसी नई फिल्म की शुरुआत नहीं करना चाहिए। जेनेलिया को नीलम एवं मूंगा धारण चाहिए एवं मंगल की शांति करना चाहिए।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi