Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परेश रावल : संयुक्त लॉकेट लाभ दिलाएगा

कॉमेडियन अभिनेता परेश रावल

Advertiesment
हमें फॉलो करें परेश रावल
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

PR

कॉमेडियन अभिनेता परेश रावल का जन्म 30 मई 1950 को अहमदाबाद में हुआ। आपकी कुंडली में चंद्र जिस स्थान पर बैठा है वह उन्हें अपने परिश्रम द्वारा धन अर्जित कराने की प्रेरणा देता है। उच्च स्तर का स्थान प्राप्त कराने में योगदान देता है। विपक्ष पर पूर्ण विजय प्राप्ति कराता है। साथ ही सफलता भी प्रदान कराता है।

आपके जन्म के समय चंद्र जिस राशि पर परिभ्रमण कर रहा था वह धनवान बनाता है एवं हास्य जीवन में कम देता है परंतु दूसरों को पूर्ण हंसाता है ऐसा जातक।

कुंडली में मंगल की स्थिति आपको ‍वाद‍-विवाद में प्रबल बनाती है। चतुर बुद्धि प्रदान करती है। मंगल, बुध की राशि पर विराजमान है। जो कृतज्ञ बनाता है। अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा से व्यक्ति करता है। इसका प्रभाव हम परेश रावल में देख रहे हैं। कुंडली में बुध की स्थिति के कारण आपको हर प्रकार से सुख प्राप्त है। धर्म के प्रति आस्था बुध बढ़ाता है। परंतु बुध का मेष राशि पर ‍विराजमान रहना परेशानी में डाल सकता है। अत: भगवान गणेशजी की आराधना करनी चाहिए। साथ ही पन्ना भी धारण करना चाहिए।

जन्मपत्रिका में गुरु जिस स्थान पर बैठा है, वह पूर्वजों का आशीर्वाद दिलाता है, जिसके प्रभाव से परिवार का नाम उज्ज्वल होगा। गुरु कुंभ राशि पर विराजमान है, जो कि शनि की राशि है, अत: यह संपन्न बनाती है। शुक्र अच्छा सुख देता है। परंतु इसके कारण कभी-कभी जातक अपने वालों को बैरी बना लेता है, अत: अपने व्यवहार में नम्रता आवश्यक है। शुक्र जन्म के समय जिस राशि पर स्थित है वह भी बंधुओं से विरोधी बनाता है। शनि की स्थिति परिवार को कष्‍ट दे सकती है अत: शनि की शांति आवश्‍यक है।

webdunia
PR
परेश का जन्म गुरु की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 12 वर्ष 5 माह 16 दिन रहा। वर्तमान में शुक्र की महादशा चल रही है, जो कि 16-11-2005 से 16-11-2025 तक रहेगी। वर्तमान में शुक्र की महादशा में चंद्र की अंतर्दशा 16-3-2010 से 16- 11-2011 तक रहेगी। इसके बाद मंगल की अंतर्दशा 16-11-2011 से 16-1-2013 तक रहेगी।

परेश के लिए यह वर्ष मिश्रित फल वाला रहेगा। जून माह मध्यम रहेगा। जुलाई से अगस्त का समय अच्छा व्यतित होगा। सितंबर में बड़े ऑफर आएंगे। अक्टूबर-नवंबर सामान्य रहेगा। दिसंबर में अच्छे सम्मान के योग बनते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित तकलीफ इस वर्ष हो सकती है अत: ध्यान दें। 2012 के प्रथम तीन माह सामान्य रहेंगे।

शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद वस्त्र का दान देना लाभप्रद रहेगा। किसी प्रकार की परेशानी खत्म करने के लिए पन्ना एव पुखराज का संयुक्त लॉकेट धारण करना लाभदायी रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi