Celibrity Horoscope %e0%a4%aa%e0%a5%89%e0%a4%aa %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%b8 108020200014_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पॉप गायिका नोरा जोंस

Advertiesment
नोरा जोंस पॉप शैली गायिका
- विनी शर्मा
SubratoND

पं. रविशंकर की बेटी नोरा जोंस ने जॉज और पॉप शैली में गाकर अमेरिका का संगीत क्षेत्र का सबसे सम्मानित ग्रेमी अवार्ड 13 बार पाया। उन्हें 'ग्रेमी क्वीन' के नाम से भी पहचाना जाने लगा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नोरा का भविष्य उज्ज्वल है। आशा भोंसले को जब ग्रेमी अवार्ड मिला तो देशभर में इसकी चर्चा हुई। ग्रेमी अवार्ड की चर्चा के साथ ही पं. रविशंकर की बेटी नोरा जोंस का भी जिक्र हुआ। उनके पहले एलबम 'कम अवे विथ मी' ने आठ ग्रेमी अवार्ड हासिल किए और उसकी रिकॉर्ड बिक्री भी हुई।

30 मार्च 1979 को न्यूयॉर्क में कर्क लग्न के कर्क नवांश में जन्मीं नोरा के सितारे उज्ज्वल भविष्य का ही संकेत देते हैं। कर्क लग्न को शाही लग्न माना जाता है। इस लग्न में मंगल अंत्यत योगकारी होता है। मंगल पंचम व दशम भाव का स्वामी है। ये भाव गीत-संगीत व टीवी के साथ पिता का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।

भाग्य स्थान में मंगल की स्थिति मनोरंजन की दुनिया में भाग्यशाली व आधुनिक उत्साही संगीत का कारक बनती है। ऐसा जातक पिता की तरह कार्य करके भाग्यशाली बनता है। पिता के साथ तनाव भरे रिश्तों की चर्चा एक अलग विषय है, मंगल पिता की तरह कार्य करने वाला तथा ख्याति प्राप्त बनाने में सहायक है।
  30 मार्च 1979 को न्यूयॉर्क में कर्क लग्न के कर्क नवांश में जन्मीं नोरा के सितारे उज्ज्वल भविष्य का ही संकेत देते हैं। कर्क लग्न को शाही लग्न माना जाता है। इस लग्न में मंगल अंत्यत योगकारी होता है। मंगल पंचम व दशम भाव का स्वामी है।      


लग्न में बृहस्पति है। उच्च राशि में बृहस्पति की स्थिति पंचमहापुरुष के हंस योग का शास्त्रोक्त निर्माण हो रहा है। यह योग भी यश, समृद्धि व मान-सम्मान का कारक है।

फलित ज्योतिष में लग्न, पंचम व नवम भाव त्रिकोण कहलाते हैं। लग्न से बृहस्पति का इस त्रिकोण पर नियंत्रणकारी प्रभाव है। राजयोग का यह शास्त्रोक्त चित्र है।

दशम भाव में चंद्रमा तथा लग्न में बृहस्पति की उपस्थिति गजकेसरी योग है। दशम भाव पिता के साथ मान-सम्मान प्राप्ति दर्शाने वाला भाव भी है। यह गजकेसरी योग अवार्ड्‌स की बौछार में सहायक है। कालसर्प योग का भय दिखाने वाले ज्योतिषियों के लिए यह कुण्डली एक अच्छा 'शोध विषय' हो सकती है। इसमें सभी ग्रह केतु व राहु के मध्य हैं, फिर भी वे एक विश्वविख्यात संगीत प्रतिभा हैं।

नवांश कुण्डली में लग्न में नीच राशि का मंगल तथा तुला राशि का चंद्रमा है। नीच भंग राजयोग के साथ धन-समृद्धि का योग भी मंगल से चंद्रमा का दृष्टि-संबंध निर्मित कर रहा है।

जन्म कुण्डली में शुक्र-केतु का बृहस्पति से तथा शनि-राहु का रवि-बुध-मंगल से षडाष्टक योग भी है। यह योग परिवार की आंतरिक समरूपता तथा माता-पिता के संबंधों के दृष्टि से उपयुक्त व सकारात्मक परिणामदायक नहीं है। ज्योतिषीय परिणाम भी सामने हैं। नोरा अक्टूबर 2002 से मंगल की सर्वोत्तम महादशा के प्रभाव में है। यह 2009 तक है। मंगल की महादशा में अनेक उपलब्धियाँ और प्राप्त होंगी।

नाम : नोरा जोंस (जॉज व पॉप शैली गायिका)
पिता : पं. रविशंकर (सितार वादक)
माता : सू जोंस
जन्म : 30 मार्च 1979 (न्यूयार्क)
कर्क लग्न के कर्क नवांश में
पुरस्कार : 13 बार ग्रेमी अवार्ड मिल चुके हैं।
चर्चित एलबम : 'कम अवे विथ मी' (2002)
'फील्स लाइन होम' (2004)
'वर्जीनिया मून' (2005)

(लेखिका विख्यात ज्योतिषी स्व. पंडित नानूराम शर्मा ज्योतिर्विद की पौत्री हैं)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi