Celibrity Horoscope %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac %e0%a4%a6%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%9f %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be 110022500073_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रणब दा का बजट होगा लुभावना

ज्यादा राहत भरा नहीं होगा बजट

Advertiesment
प्रणब मुखर्जी
PIB
प्रति वर्ष क‍ी तरह इस वर्ष भी बजट का दौर शुरू हो चुका है। प्रणब मुखर्जी द्वारा सन्‌ 2010 का पेश होने वाला यह बजट इस बढ़ती हुई महँगाई में कुछ राहत भरा पेश होगा या फिर जनता ठगी-सी महसूस करेगी! आइए देखें क्या कहते हैं सितारे-

भारत के वित्तमंत्री प्रणब दा के सितारे :- प्रथम वित्तमंत्री के रूप में आप 2010 में बजट पेश करने जा रहै हैं। आज देश के प्रत्येक नागरिक को आपसे आशा बँधी हुई है कि इस बार का बजट महँगाई को देखते हुए कुछ राहत भरा होना चाहिए, वहीं गृहणियों को घर के बजट का संतुलन बनाए रखने में मदद भी मिले व आम जनता भी महँगाई के दौर में कुछ राहत भरी साँस लें।

webdunia
ND
आपका जन्म 11.12.1935 को धनु लग्न में हुआ, लग्न में नीच का राहु अर्थ के कारक शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है वहीं शुक्र राहु के नक्षत्र स्वाति में होकर एकादश आय भाव में है। इधर मंगल पंचम विद्या, बुद्धी भाव का कारक होकर व्ययेश भी है, जो उच्च का होकर चन्द्र के नक्षत्र श्रवण में द्वितीय भावस्थ है।

मंगल की पंचम भाव पर चतुर्थ स्वदृष्टि पड़ने से इस बार का बजट कुछ लुभावना तो अवश्य होगा लेकिन आम जनता को राहत मिल पाना मुश्किल ही होगा। इधर शनि धनेश व पराक्रमेश होकर तृतीय भाव में राहु के नक्षत्र शततारा में है, यह भी कोई अच्छा संकेत नहीं देते। आपकी राशि मिथुन का चन्द्र भी राहु के नक्षत्र आर्द्रा में केतु के साथ है जो वह भी राहु के नक्षत्र आर्द्रा में ही है। अतः आपकी राशि जो स्वयं को दर्शाती है वो भी राहु से पीड़ित है।

भाग्य का स्वामी सूर्य सप्तमेश व दशमेश बुध व लग्नेश-सुखेश गुरु के साथ है। शनि कि दशम दृष्टि भी नवम भाग्य भाव पर होकर दशम दृष्टि भाग्येश सूर्य पर है जो आपको एक सफल वित्तमंत्री के रूप में सफल नहीं होने देगी।

जनता व लग्न भाव का स्वामी गुरु भी भावेश भाव के तहत राहु से पीड़ित है। अभी दशा भी नीच के केतु की चल रही है जो ठीक नहीं है। आपके लाख प्रयत्न करने पर भी जनता को राहत देने वाला बजट पेश नहीं कर पाएँगे। ऐसे ही ग्रहों के संकेत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi