Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माधुरी दीक्षित के सितारे...

2013 माधुरी के लिए शुभ नहीं, जानिए माधुरी के सितारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें माधुरी दीक्षित
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1966 को वृश्चिक लग्न वृश्चिक नवांश मीन राशि में हुआ।

वृश्चिक लग्न में जन्म होने से उत्तम कदकाठी की हैं। लग्न का स्वामी षष्ट भाव में स्वराशि का होने से प्रतिद्वंद्वी अभिनेत्रियों पर भारी पड़ी। जब तक विवाह नहीं हुआ तब तक आप फिल्मी दुनिया में छाई रहीं।

पंचम भाव में मनोरंजन का कारक शुक्र उच्च का होने से फिल्म में उत्तम सफलता मिली। जब तक रही फिल्मी दुनिया में कायम रही।

मीन राशि एवं उसका स्वामी गुरु अष्टम भाव में है अत: सफलता के लिए काफी परिश्रम करना पड़ा। अभी वर्तमान में गुरु वृषभ में होकर 31 मई से मिथुन में आएंगे, जो लग्नस्थ गुरु के साथ गोचर भ्रमण करेगें यह वर्ष भर रहेगा।

इस वजह से इस साल परिश्रम करने पर भी विशेष लाभ के अवसर नहीं है। शनि का भी गोचर भ्रमण उच्च से द्वादश भाव में हो रहा है। जन्मस्थ मंगल पर सप्तम दृष्टि शनि की पड़ रही है जो एक प्रकार से सफलता में बाधक है।

निर्माता के रूप में भी माधुरी सफल नहीं होंगी क्योंकि शुक्र-शनि के साथ है। राशि स्वामी गुरु अलगाव का कारक होकर अष्टम भाव में है। हालांकि अभी कला के कारक शुक्र की महादशा चल रही है लेकिन शुक्र अकारक होने से दशा का प्रभाव भी नहीं रहेगा।

दशा महादशा का शुभ फल तभी मिलता है जब कारक हो। कुल मिलाकर साल 2013 में माधुरी के सितारे मंद दिखाई दे रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi