Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर कपूर के सितारे

बुध ने दिलाई प्रसिद्धि

Advertiesment
हमें फॉलो करें हैप्पी बर्थडे रणबीर कपूर
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

WD

रणब‍ीर कपूर का जन्म साठ के दशक के सुपर स्टार राज कपूर के परिवार में हुआ। कपूर परिवार ने फिल्मों में कई दशक देखें और फिल्मी इतिहास में अपने नाम की ख्याति पूरे विश्व में फैलाई। उसी परिवार में रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को बॉम्बे में श्रवण नक्षत्र में हुआ। उसी के प्रभाव से रणबीर धन‍ी एवं सुखी है।

रणबीर की कुंडली के अनुसार सूर्य ने उन्हें दीर्घसूत्री बनाया। मंगल एवं चंद्र ने भ्रमणशील के साथ-साथ फिल्मों में कदम जमाए। बुध जन्म के समय कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, उसने भी धनवान बनाया एवं प्रसिद्धि दिलाई।

गुरु आपकी कुंडली में जिस राशि पर विराजमान है, उसने भी आपको धन-धान्य से सुखी बनाया। शुक्र केंद्र में होने से रणबीर को श्रेष्ठ कर्म वाला बनाता है। शनि जिस भाव में विराजमान है, यह आपको संपत्तिवान बनाता है। जन्म के समय शनि कन्या राशि पर भ्रमण कर रहा था, वह आपको उच्च स्थान दिलाता है।

webdunia
PR
आपका जन्म चंद्र की महादशा में हुआ है। वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है, जो कि 2-5-1994 से 2-5-2015 तक रहेगी। वर्तमान में राहु महादशा में शुक्र की अंर्तदशा 20-11-2009 से 20-11-2012 तक रहेगी। इसके बाद सूर्य की अंतर्दशा 14-10-2013 ‍तक रहेगी। इसलिए आपको राहु और शुक्र की शांति अवश्य करानी चाहिए।

आपके लिए इस वर्ष सितंबर माह कुछ खास नहीं रहेगा। अक्टूबर अच्छा रहेगा। नवंबर व दिसंबर मध्यम रहेगा। जनवरी 2012 सामान्य रहेगा। फरवरी से मार्च में कोई बड़ा कार्य होगा। अप्रैल स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा। मई से जून अच्छा लाभ वाला रहेगा। जुलाई मध्यम रहेगा। अगस्त ठीक रहेगा।

रणबीर कपूर को पन्ना एवं पुखराज का लॉकेट धारण करना फिल्मी दुनिया में फायदेमंद साबित होगा। साथ ही उच्चतम सफलता दिलाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi