Celibrity Horoscope %e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%be %e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%95 113101000018_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेखा : जन्मदिन मुबारक

हमेशा बनी रहेगीं चर्चा में

Advertiesment
रेखा हैप्पी बर्थ डे
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में धनु लग्न कुंभ राशि में हुआ। रेखा ने सावन भादो से बॉलीवुड फिल्मों में अपना जीवन सफर शुरू किया।

FILE


क्या कहते हैं रेखा के सितारे-

आपके जन्म के समय पंचम भाव मनोरंजन का स्वामी द्वादश होकर लग्न में मित्र राशि धनु का है। जिसने एक उत्तम कलाकार के रूप में हिन्दी फिल्मों में आपको स्थापित किया।

पंचम भाव प्रेम का है पर शनि की सप्तम दृष्टि नीच पड़ने से प्रेम प्रसंग में सफल नहीं होने दिया। वहीं संतान भाव भी पंचम है। इस पर नीच दृष्टि पड़ने से संतान सुख भी नहीं दिया। शनि की मंगल पर तृतीय दृष्टि ने प्रेम के मामलों में परवान नहीं चढ़ने दिया।

लग्न में नीच के राहु के साथ मंगल सप्तम पर शनि युक्त मंगल की दृष्टि ने दाम्पत्य सुख से वंचित रखा। अब रेखा 59 साल पूरे करने जा रहीं है। वर्तमान में भी शनि उच्च का ही चल रहा है, जो मनोरंजन भाव पर नीच दृष्टि डाल रहा है व लग्न से भी नीच दृष्टि पंचम भाव पर होने से अब फिल्मी सफर पर विराम लग गया है।।

शनि की दशम दृष्टि आयु भाव पर होने से आपकी आयु उत्तम है। ‍सितारों का संकेत है फिल्मी सफर चाहे थम जाए पर रेखा के चर्चे हमेशा बने रहेंगे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi