Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विवेक : विलेन की भूमिका में ‍मिलेगी सफलता

जन्मदिन की शुभकामनाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें विवेक ओबेराय
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म 3 सितंबर 1976 को धनु चन्द्र लग्न में हैदराबाद में हुआ। एक उत्तम कलाकार के लिए लग्नेश व पंचमेश का बली होना आवश्यक है।

PR


जन्म के समय लग्न का स्वामी षष्ट भाव में शुक्र की राशि वृषभ में सुखेश व चतुर्थेश होने से विवेक को बतौर अभिनेता उतनी सफलता नहीं मिली जितनी विलेन के रूप में मिली। विलेन के रूप में ‍‍विवेक सफल क्यों हुए यह एक ज्योतिषीय शोध का विषय है।



विवेक के जन्म के समय ऊर्जा का कारक मंगल शनि को तृतीय दृष्टि से देख रहा है। इस विस्फोटक योग के होने से विवेक में सशक्त विलेन की क्षमता है।

webdunia
FILE


पंचम भाव का स्वामी मंगल मनोरंजन भाव को अष्टम दृष्टि से देख रहा है, जो नीच भंग शुक्र व बुध से युत है।

भाग्येश सूर्य आत्मा का कारक है। नवम भाग्य भाव में ही होने से भाग्यवान भी हैं। चन्द्र लग्न से शनि अष्टम भाव में सम चन्द्र की कर्क राशि में है अत: आयु भी उत्तम रहेगी। मंगल चन्द्र को चतुर्थ दृष्टि से देखने से अखंड लक्ष्मी योग भी बन रहा है। अत: लक्ष्मी की कमी कभी नहीं रहेगी।

ग्रहों की स्थिति यही कहती है कि एक विलेन के रूप में विवेक को अच्छी सफलता मिलेगी।

विवेक का ऐश्वर्या राय के साथ भी नाम जुडा़। लेकिन सफल नहीं रहे। इसका कारण शुक्र का नीच होकर सप्तमेश बुध के साथ होना रहा। विवेक को उत्तम सफलता हेतु पुखराज व माणिक पहनना शुभ रहेगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi