Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विशाल भारद्वाज : बुध ने दिए सभी सुख

हैप्पी बर्थ डे

Advertiesment
हमें फॉलो करें विशाल भारद्वाज
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

विशाल भारद्वाज का जन्म स्वाति नक्षत्र के चलते शुभ योग में 4.08.1965 में हुआ। स्वाति नक्षत्र विशाल को दयालु स्वभाव का बनाता है। सूर्य भाग्योदय करता है।

चन्द्र ने आर्थिक, पारिवारिक सुख दिया एवं फिल्मी दुनिया में ऊंचाई दिलाई। कुंडली में मंगल की स्थिति ने प्रसिद्धि दिलाई एवं अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहने वाला स्वभाव दिया।


कुंडली में बुध धन भाव में होने से विशाल को सर्वसुख प्राप्त हुआ। कुंडली में गुरु की स्थिति एकादश भाव में है एवं शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान होने से गुरु ने विशाल को आर्थिक सुख प्रदान किया एवं समर्थ बनाया।

शुक्र भी भाग्योदय करता है। शनि प्रियजन से विरोध करा सकता है एवं स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकता है। राहु-केतु मध्यम फल दे रहे है। विशाल का जन्म राहु की महादशा में हुआ है जिसका भोग्यकाल 6 वर्ष 7 माह 16 दिन रहा।



20.03.2004 से बुध की महादशा चल रही है जो 20.03.2024 तक चलेगी। बुध की महादशा में 14.06.2013 से सूर्य की अन्तर्दशा चल रही है जो 20.04.2014 तक चलेगी।

विशाल भारद्वाज का अगस्त माह माध्यम रहेगा। सितम्बर नए कार्य वाला रहेगा, अक्टूबर-नवंबर अच्छा जाएगा। दिसंबर स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकता है। जनवरी 2014 मुसीबत दे सकता है। फरवरी ठीक रहेगा। मार्च में अच्छी उन्नति होगी। अप्रैल-मई सम्मान वाले रहेंगे। जून में किसी से विवाद हो सकता है ध्यान दें। जुलाई अच्छा रहेगा।

विशाल ने दिनांक 4, 9 एवं 14 को नए कार्य नहीं करना चाहिए एवं गुरुवार को विशेष कार्य नही करना चाहिए। पुखराज धारण करना उत्तम रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi