Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शत्रुघ्न सिन्हा : यश-धन प्राप्ति के योग हैं

संतान संबंधी कार्य सफल होंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें शत्रुघ्न सिन्हा
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जन्म दिनांक : 9/12/1946

WD
शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म जिस समय हुआ, उस समय मृगशिरा नक्षत्र था। इस नक्षत्र में जन्में जातक चंचल, चतुर, धैर्यवान और थोड़ा घमंडी होते हैं यह सारे गुण शत्रुघ्‍न में दिखते हैं।

शत्रुघ्न का जिस समय जन्म हुआ उस समय कुंडली में पराक्रम स्थान पर मंगल की अद्वितीय स्थि‍ति होते हुए भी अपने वालों का पूर्ण सुख प्राप्त नहीं होता है। व्यक्ति हमेशा कमी महसूस करता है एवं क्रोधी होता है। मंगल गुरु की राशि मीन में विराजमान है अत: इसी का प्रभाव है कि शत्रुघ्न आज खासे लोकप्रिय हैं। सूर्य जिस राशि (वृश्चिक) पर बैठा है वह शत्रुघ्न को आर्थिक संपन्नता देता है। चंद्र शत्रुघ्न को दानी एवं क्षमाशील बनाता है।

बुध शत्रुघ्न को दूसरों की सेवा करने को प्रेरित करता है। शत्रुघ्न की कुंडली में गुरु, शुक्र की राशि तुला पर विराजमान है जोकि शत्रुघ्‍न को धन धान्य से पूर्ण करता है। शुक्र जिस स्थान पर बैठा है वह धन से परिपूर्ण रखता है परंतु क्रोधी भी बनाता है। स्वराशि का शुक्र धनवान एवं क्षमावान बनाता है।

webdunia
PR
शनि कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है। उसके अनुसार तीव्र बुद्धि वाला एवं मृदु स्वभाव शत्रुघ्‍न को बनाता है। शत्रुघ्न का जन्म मंगल की महादशा में हुआ है जिसका भोग्यकाल 4 वर्ष 9 माह 8 दिन रहा। वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है। बुध की महादशा में बुध की अंतरदशा 22/2/2006 तक केतु 19/2/2008 तक रही वर्तमान में 19/2/2008 से 19/02/2011 तक रहेगी।

दिसंबर 2009 में किसी विवाद में पड़ सकते हैं। अत: ध्यान रखें। संतान संबंधित कार्य सफल होंगे। 28 दिसंबर से 6 फरवरी तक आत्मविश्वास से काम लें, जागृति आएगी। मार्च तक कोई भी कार्य आवेश में आकर न करें। अपने पराक्रम से यश-धन प्राप्ति के सफल योग हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने 3,10 एवं 15 तारीख को लंबी यात्रा एवं बड़ी मीटिंग में शामिल नहीं होना चाहिए। गुरुवार को कोई भी विशेष कार्य न करें। शुभ कार्य शनिवार को करें। काला वस्त्र कम धारण करें। गणेश जी एवं हनुमान जी की आराधना करें। वर्तमान में आगे सफलता के लिए मूँगा, मोती एवं पुखराज का संयुक्त लॉकेट धारण करें। अथवा गोमेद गोमूत्र के रंग का धारण करें। सफलता मिलती रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi