Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिल्पा शेट्टी : शुक्र ने फंसाया विवादों में

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिल्पा शेट्टी
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

PR

शिल्पा का जन्म 8.6.1975 में हुआ। शिल्पा के जन्म समय में चन्द्र वृषभ राशि पर भ्रमण कर रहा था। चन्द्र ने शिल्पा को शारीरिक सुन्दरता प्रदान की। मंगल जन्म के समय गुरु की राशि मीन पर विराजमान था। गुरु ने शिल्पा को फिल्मी-दुनिया में ख्याति दिलाई एवं उच्च स्थान दिलाया।

जन्म के समय बुध की स्थिति ने शिल्पा को बौद्धिकता प्रदान की। गुरु कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है उसने आर्थिक सुख दिया एवं गुरु के प्रभाव से भी शिल्पा विख्यात हुई।

कुंडली में शुक्र की स्थिति से शिल्पा सबकुछ मिलते हुए भी संतुष्ट नहीं रही। शुक्र ने शिल्पा को घमंडी स्वभाव का बनाया। वर्तमान में जिस मुसीबत में शिल्पा फंसी है वह शुक्र का ही प्रभाव है। अत: शिल्पा को शीघ्र ही शुक्र की शांति कराना चाहिए।

कुंडली में शनि की स्थिति ने शिल्पा को आर्थिक, भौतिक अर्थात सभी प्रकार के सुख दिए।

कुंडली में राहु-केतु की स्थिति वर्तमान में शिल्पा को तकलीफ में डाल सकती है।

शिल्पा का जन्म सूर्य की महादाशा में हुआ, जिसका भोग्यकाल 3 वर्ष 11 माह 18 दिन रहा। 13.06.1976 राहु की महादशा चल रही है जो 13.6.2014 तक चलेगी। वर्तमान में राहु की महादशा में 25.5.2013 से मंगल की अन्तर्दशा प्रारंभ हुई है, जो 13.6.2014 तक चलेगी।

शिल्पा का जून-जुलाई तकलीफ वाला रहेगा। अगस्त ठीक-ठीक रहेगा। सितंबर अच्छा रहेगा। अक्टूबर-नवंबर में किसी भी प्रकार का कष्ट आ सकता है। दिसंबर में कुछ अच्छे रास्ते खुलेंगे। जनवरी 2014 सफलता वाला रहेगा। फरवरी-मार्च अच्छा बीतेगा। अप्रैल-मई काम की दृष्टि से ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की तकलीफ आ सकती है।

वर्तमान में शिल्पा को नवग्रह की शांति करना चाहिए एवं ‍किसी विद्वान से पूछ कर नीलम धारण करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi