Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रुति हासन: फलदायक नहीं है अभिनय का क्षेत्र

कला के अन्य क्षेत्र से मिलेगी सफलता

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रुति हासन

भारती पंडित

PR

अभिनेता कमल हासन व सारिका की पुत्री श्रुति हासन ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण किया है। उनकी पहली फिल्म कुछ ज्यादा कमाल न कर सकी और श्रुति को भी प्रचार न के बराबर ही मिला।

श्रुति की जन्मतिथि 28 जनवरी 1986 है। इस आधार पर बनी सूर्य कुंडली के अनुसार इनका जन्म मकर लग्न व सिंह राशि में हुआ। मकर लग्न के व्यक्ति थोड़े शंकालु, असहिष्णु व कम आत्मविश्वासी होते हैं।

लग्न में उपस्थित बुध, शुक्र सुदर्शन व्यक्तित्व तो देते हैं मगर मकर राशि का शुक्र अकसर सफलता में बाधक बनता है। शुक्र-बुध युति कला में सहज रुचि दर्शाती है। द्वितीय में मेष का गुरु पारिवारिक सुख को कम करता है, मगर सौम्य वाणी देता है। गुरु चंद्र का दृष्टि संबंध वाणी भाव को मजबूत बनाता है। मगर स्वास्थ्य कष्ट (अष्टम चंद्रमा) दे सकता है।

चतुर्थ-दशम में राहु-केतु माता के स्वास्थ्य में कष्ट, मानसिक संताप या परिवार से अलगाव के सूचक हैं। इसी तरह आय भाव में मंगल-शनि युति आय को अनिश्चित बनाती है, सफलता में बाधा आने व मित्रों से हानि के संकेत देती है।

वर्तमान में श्रुति सूर्य की महादशा में राहु के अंतर से गुजर रही है। महादशा विशेष फलदायक नहीं है। 2010 श्रुति के लिए कुछ विशेष नहीं रहेगा। 2011-12 में एकाध सफलता श्रु‍ति के खाते में दर्ज हो सकती है। वास्तव में शौक के लिए अभिनय करना ही श्रुति के लिए उचित होगा, व्यवसाय के लिए यह क्षेत्र अपनाना फलकारक नहीं होगा।

इसके बजाय यदि कला से जुड़े किसी अन्य क्षेत्र को अपनाया जाए तो सफलता मिल सकती है। अभिनय का क्षेत्र श्रुति के लिए विशेष फलदायी नहीं रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi