Celibrity Horoscope %e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af 20 %e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%be 108032900003_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन का समय 20 हजारी का

Advertiesment
सचिन भारतीय क्रिकेट
ND
भारतीय क्रिकेट के मैदान में यदि किसी का बल्ला बोलता है तो वो है सचिन तेंडुलकर का। पिछले कुछ वर्ष पहले पाक के एक ज्योतिष शौकत अली ने सचिन के बारे में एक न्यूज चैनल पर अपना बयान दिया था कि अब सचिन की पारी समाप्त हुई।

हमारे भारतीय चैनलों ने भी मिस्टर शौकत अली की भविष्यवाणी को काफी तवज्जो दी थी। मैंने पलटवार तुरंत भारत के सर्वप्रथम हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया पर अपने लेख में लिखा था- अभी सचिन की पारी समाप्त नहीं हुई। सचिन खेल के मैदान में 20 हजारी का सपना पूरा करेंगे।

आपका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में कन्या लग्न कन्या नवांश में हुआ। जहाँ लग्न वर्गोत्म है वहीं राशि भी वर्गोत्म है। कन्या लग्न वाले शर्मीले स्वभाव के होते हैं। धनु राशि होने से आप अपने फन में माहिर होकर ईमानदार भी हैं। आप सदैव विवादों से रहित रहे।
  भारतीय क्रिकेट के मैदान में यदि किसी का बल्ला बोलता है तो वो है सचिन तेंडुलकर का। पिछले कुछ वर्ष पहले पाक के एक ज्योतिष शौकत अली ने सचिन के बारे में एक न्यूज चैनल पर अपना बयान दिया था कि अब सचिन की पारी समाप्त हुई।      


आप बोलने में विश्वास नहीं रखते बल्कि अपने बल्ले से जवाब देने में माहिर हैं। आपकी पत्रिका में खेल जगत का कारक भाव पंचम में पराक्रमेश मंगल जो अष्टमेश भी है, उच्च का होकर नीच के गुरु के साथ है। आप खेल में कभी आपा नहीं खोते व बहुत ही समझदारी से खेलने वाले हैं।

webdunia
WD
आपका एक दिवसीय मैचों में उच्चतम स्कोर 186 रहा व कई शतक बनाकर रिकॉर्ड की ओर बढ़ते चले गए। लग्नेश बुध लग्न को देखने से बुध ने आपको विवेक दिया तभी आप कोई भी बात सोच-समझकर कहते हैं और विवादों में न पड़कर मुस्कुरा भर देते हैं। गुरु की उच्च दृष्टि आय भाव पर मंगल के साथ होने से खेल जगत से आपको आय का अच्छा स्रोत मिला।

वैसे देखा जाए तो आपकी पत्रिका में कालसर्प योग है लेकिन राहु से बनने वाला कालसर्प योग ज्यादा प्रभावी नहीं होता। अभी वर्तमान में गुरु का गोचरीय भ्रमण धनु से चल रहा है जो आपकी राशि पर से चतुर्थ जनता भाव से भ्रमण कर रहा है व मंगल दशम से मिथुन राशि पर से भ्रमण कर पंचम भाव पर उच्च दृष्टि पड़ रही है सो अभी आपका समय काफी बलवान है। आप निश्चित ही बीस हजारी होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi