Celibrity Horoscope %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87 107042100149_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सानिया मिर्जा के सितारे

Advertiesment
सानिया मिर्जा
भारत की सबसे कम उम्र की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को धनु लग्न सिंह नवांश, मेष राशि में हुआ है। धनु लग्न व मेष राशि में जन्म होने के कारण आपकी लंबाई 5 फुट 1 इंच के आसपास है व आपका चेहरा गोल है, साथ ही आपका व्यक्तित्व शानदार है।

किसी भी खिलाड़ी को उत्तम सफलता पाने हेतु मंगल का सर्वाधिक महत्व होता है। लग्नेश स्वयं का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं चतुर्थ जनता, भूमि-भवन भाव का स्वामी गुरु आपकी पत्रिका में तृतीय पराक्रम भाव में होकर सूर्य की राशि सिंह पर सप्तम दृष्टि मित्र पड़ने से व सूर्य पर नवम दृष्टि पड़ने से भाग्य दोहरी गति से बलवान हुआ।

जिस जातक का पराक्रम भाव में गुरु बैठ जाए तो वो उस जातक के बल में वृद्धि कर देता है। आपकी पत्रिका में सबसे अधिक विशेषता पंचम भाव विद्या, बुद्धि, मनोरंजन भाव व द्वादेश विदेश भाव का स्वामी मंगल उच्च का होकर धन, कुटुंब, वाणी भाव में होकर पंचम भाव पर चतुर्थ दृष्टि पंचम भाव पर पड़ने से आप टेनिस कि खिलाड़ी बनीं व अभी मेलबोर्न में चल रहे मैच में आपने विश्व कीर्तिमान बनाकर विश्व में चर्चित हो गईं।

मंगल चंद्र को देख रहा है, अतः आपका मन आक्रामक होकर आप तेजी से खेलने वाली हैं। उधर शनि की तृतीय दृष्टि मंगल पर पड़ रही है, यहां पर विस्फोटक योग बन रहा है। मंगल खेल जगत का कारक और भूमि-भवन का कारक भी होता है, तभी आप टेनिस की अत्याधिक तेज व आक्रामक शैली की खिलाड़ी बनीं। शनि की षष्ट भाव पर मित्र दृष्टि शत्रु पक्ष से भी लाभ दिलाती है।

इधर भाग्य का स्वामी नीच का होकर एकादश भाव में बैठा है, उसकी उच्च दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है अतः आप मनोरंजन, खिलाड़ी क्षेत्र से चुन कर विश्व प्रसिद्ध हुई। यही ग्रहों की दृष्टि आगे भी आपको विख्यात बनाएगी। सूर्य का नीच भंग शुक्र के स्वराशिस्थ होने से हुआ, अतः सूर्य ने भाग्यवर्धक में और अधिक मदद दी। मेरे कई लेखों में अनुभव द्वारा उपरोक्त नीच भंग की बात दर्शायी है।

अभी वर्तमान में गुरु कन्या से भ्रमण कर रहा है जो चतुर्थ भाव पर दृष्टिपात कर रहा है। अतः सानिया को जनता के बीच लोकप्रिय, लग्नेश गुरु के तृतीय पराक्रम में होने से बनाया। केतु दशम पिता, व्यापार भाव में है और वर्तमान में 20 तारीख तक आपको शुक्र में केतु में राहू के प्रत्यंतर में मंगल का सूक्ष्म अंतर चलेगा।

हार-जीत, शेयर बाजार, वायदा के सोदों में यही देखा जाता है कि सूक्ष्म अंतर किसका चल रहा है। अतः सानिया को अभी पंचधा मैत्री चक्र में शुक्र में केतु अतिमित्र का अंतर चल रहा है वही सूक्ष्म राहू में मंगल का जो सम है चल रहा है अतः आप का भाग्य खेल जगत में विश्व रेकॉर्ड बनाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi