Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशील कुमार : मिल सकता है गोल्ड मैडल

ओलिंपिक स्टार सुशील कुमार

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओलिंपिक स्टार
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

FILE

प्रसिद्ध कुश्तीबाज एवजांबाज सुशील कुमार का जन्म 26 मई 1982 को वृश्चिक लग्न में हुआ। वृश्चिक राशि में जन्मे व्यक्ति स्पष्टवक्ता व साफ-सुथरी छवि के होते हैं। कुश्ती के लिए तेज दिमाग व ताकत का होना अनिवार्य होता है।

सुशील कुमार की राशि मंगल प्रधान है, वहीं गुरु भी विराजमान है। सुशील कुमार की पत्रिका में गजकेसरी योग के साथ-साथ मंगल की दृष्टि भी पूर्ण चंद्र व गुरु पर पड़ रही है। इस प्रकार अखंड लक्ष्मी योग भी बन रहा है।

मंगल तृतीय भाव को लग्न से देख रहा है, जो उन्हें शक्ति प्रदान कर रहा है। गुरु का संयोग भी मिलने से आपमें सूझबूझ भी उत्तम है और कुश्ती के खेल में इन दोनों का होना शुभ सूचक है।

webdunia
FILE
मंगल के साथ सूर्य का होना भी उत्तम साहस का प्रतीक है, यह गुरु व सुशील कुमार की राशि वृश्चिक को भी देख रहा है। षष्ट यानी शत्रु भाव का स्वामी शनि भी उच्च का होकर धन, कुटुंब व वाणी भाव में विराजमान है। भूमि-भवन के भाव चतुर्थ में उच्च का केतु विराजमान है।

मंगल की गुरु पर दृष्टि व मंगल का चतुर्थ भाव को मित्र दृष्टि से देखना ही उन्हें कुश्ती जगत में स्थापित करने में सहयोगी रहा और इसी वजह से सुशील कुमार लंदन में भारत की शान बनकर उबरेंगे। भारत को पूरी उम्मीद है कि सुशील गोल्ड के दर्शन कराएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi