Census 2011 %e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a4 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0 111040600008_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरुणाचल प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार

Advertiesment
जनगणना
वर्ष 2011 की अंतिम जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। राज्य में प्रति 1000 पुरुषों पर 920 महिलाएँ है जबकि एक दशक पहले यह आकड़ा प्रति हजार पर 893 था।

सबसे कम लिंगानुपात तवांग में है। यहाँ प्रति 1000 पुरुषों पर महज 701 महिलाएँ हैं। हालाँकि 0-6 वर्ष के आयुवर्ग में 1005 की संख्या के साथ यह आँकड़ा काफी उत्साहजनक है।

जनगणना की अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की कुल जनसंख्या 13,82,611 है। वर्ष 2001 की जनगणना की तुलना में जनसंख्या में 2,84,643 की बढ़ोतरी हुई है।

राज्य में 2001-2011 के बीच दशकीय जनसंख्या विकास दर 25.92 प्रतिशत रही जो राष्ट्रीय विकास दर से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह आँकड़ा 17.64 है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 7,20,232 पुरुष और 6,62,379 महिलाएँ हैं।

राज्य में पापुम पारे जिले की जनसंख्या सर्वाधिक है। यहाँ की जनसंख्या 1,76,385 है जबकि दिबांग घाटी इस सूची में सबसे नीचे है। यहाँ की जनसंख्या महज 7,948 है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi