Publish Date: Sat, 02 Apr 2011 (20:33 IST)
Updated Date: Sat, 02 Apr 2011 (20:29 IST)
अस्थायी जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दशक में त्रिपुरा में महिलाओं की संख्या 15.55 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि इस बीच पुरुषों की संख्या 13.98 प्रतिशत बढ़ी।
जनगणना निर्देशक दिलीप आचार्य ने कहा कि राज्य में स्त्री-पुरूष अनुपात में वृद्धि हुई है। यह प्रति 1000 पुरुष 948 से बढ़कर 961 हो गया है।
बहरहाल, वर्ष 2011 की जनगणना में शून्य से छह वर्ष तक के उम्र की लड़कियों में कमी आई है। उनकी संख्या प्रति हजार पुरुष 966 से घटकर 953 हो गई है।
उन्होंने बताया कि त्रिपुरा की कुल जनसंख्या 31,99,205 से बढ़कर 36,71,032 हो गई है। पिछले एक दशक में त्रिपुरा की जनसंख्या में 14.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनसंख्या घनत्व 305 से बढ़कर 350 हो गया है। उन्होंने बताया कि साक्षरता दर 14.56 प्रतिशत बढ़कर 87.75 प्रतिशत हो गया है। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें