Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 (12:00 IST)
Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 (12:10 IST)
Chandrayaan 3 : इसरो ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि चांद की सतह पर लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान किस तरह निकला। रोवर ने चांद पर अपना काम शुरू कर दिया है। प्रज्ञान 14 दिन तक चांद पर रहेगा और वहां से कई अहम जानकारियां भेजेगा।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लैंडर से रोवर बाहर निकल रहा है। इस दौरान रोवर की गति बेहद धिमी है। इसरो ने यह वीडियो लैंडिंग के 2 दिन बाद जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान का लैंडर विक्रम उतरा था और लगभग 2 घंटे 26 मिनट बाद उसमें से रोवर बाहर निकला था। इसरो ने एक ट्विट कर इसे चांद पर भारत की सैर बताया था। जैसे से रोवर चांद की सतह पर आगे बढ़ रहा है भारत के प्रतीक अशोक स्तंभ के निशान उकेर रहा है।
चांद के इस क्षेत्र में पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। हालांकि चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है।
Edited by : Nrapendra Gupta