Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chandrayaan-3 : स्लीप मोड में गया चंद्रयान का 'विक्रम' लैंडर, 22 सितंबर को एक्टिव होने की उम्मीद

हमें फॉलो करें Chandrayaan-3 : स्लीप मोड में गया चंद्रयान का 'विक्रम' लैंडर, 22 सितंबर को एक्टिव होने की उम्मीद
चेन्नई , सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (17:14 IST)
Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) का 'विक्रम' लैंडर (Vikram Lander) सुप्तावस्था (Sleep Mode) में चला गया है। इससे पहले रोवर 'प्रज्ञान' शनिवार को सुप्तावस्था या निष्क्रय अवस्था में चला गया था।

इसरो ने ‘एक्स’ पर लिखा, विक्रम लैंडर भारतीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे सुप्तावस्था में चला गया। इससे पहले चास्ते, रंभा-एलपी और इलसा पेलोड द्वारा नए स्थान पर यथावत प्रयोग किए गए। जो आंकड़े संग्रहित किए गए, उन्हें पृथ्वी पर भेजा गया। पेलोड को बंद कर दिया गया और लैंडर के रिसीवर को चालू रखा गया है।
 
इसरो ने कहा था, सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी से भी ऊर्जा मिलना बंद हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के पास ही निष्क्रिय अवस्था में चला जाएगा। उनके 22 सितंबर, 2023 के आसपास सक्रिय होने की उम्मीद है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने पहले कहा था कि चंद्र मिशन के रोवर और लैंडर चंद्रमा की रात में निष्क्रिय हो जाएंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उदयनिधि का सिर कलम करने पर 10 करोड़, अयोध्या में पुतला भी फूंका