Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चंद्रयान के लिए कलाम ने माँगी दुआ

Advertiesment
हमें फॉलो करें चंद्रयान के लिए कलाम ने माँगी दुआ
भारत के पहले मानवरहित चंद्र अभियान चंद्रयान-प्रथम के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सोमवार को भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता की कामना की।

जाने-माने वैज्ञानिक कलाम ने नेशनल कंसल्टेशन ऑन टेक्नोलॉजी बैंक के उद्घाटन से इतर कहा कि निश्चित रूप से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने शानदार काम किया है। मैं उनकी पूर्ण सफलता की कामना करता हूँ।

यह पूछे जाने पर कि इस मिशन से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में कैसे मदद मिलेगी, कलाम ने कहा कि पृथ्वी, चंद्रमा और मंगल की अलग-अलग रणनीतिक एवं आर्थिक पहचान है। पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी सी-11) से चंद्रयान एक का प्रक्षेपण बुधवार को किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi