Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चाँद पर 2015 तक इंसान भेजेगा भारत

Advertiesment
हमें फॉलो करें इसरो
गाँधीनगर (वार्ता) , मंगलवार, 4 नवंबर 2008 (23:47 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. जी माधवन नायर ने कहा कि भारतीयों का चाँद पर पहुँचने का स्वप्न 2015 तक हकीकत में बदल सकता है।

नायर इंडियन नेशनल कारटोग्राफिक एसोसिएशन (आईएनसीए) अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस 2008 के 28वें तीन दिवसीय समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय चंद्र अभियान के तहत मानव रहित चंद्रयान-1 को सफलता पूर्वक 22 अक्‍टूबर 2008 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया और चंद्रयान द्वितीय को 2010-11 तक छोड़ने की उम्मीद है।

नायर ने कहा कि भारत के इस अभियान को चंद्रमास अभियान या चंद्र सैर के नाम से भी जाना जाता है। चंद्रयान प्रथम 8 नवंबर को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा। इस महान सफलता से भारत दुनिया का चौथा देश है जो मून क्लब मेंबर में शामिल हो जाएगा। इसके पूर्व अमेरि‍का, रूस और जापान ही इस क्लब में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि भारत चार दशक से अंतरिक्ष अभियान में जुटा हुआ है इसकी नींव प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई ने रखी थी। उन्होंने कहा कि भारत आज इस क्षेत्र में कई सफलताएँ हासिल कर इनसैट और आईआरएस सैटलाइट्स के जरिए देश के अलावा अन्य कई देशों को सेवा उपलब्ध करा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi