Publish Date: Fri, 28 Oct 2022 (14:30 IST)
Updated Date: Fri, 28 Oct 2022 (14:40 IST)
Chhath Puja 2022 : छठ पूजा का महापर्व चतुर्थी तिथि यानी 28 अक्टूबर को प्रारंभ हो गया है। 30 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन मुख्य व्रत रखा जाएगा और अगले दिन सोमवार को इस व्रत का पारण होगा। छठ महापर्व पर षष्ठी तिथि के दिन डूबते सूर्य की पूजा करते हैं और अगले दिन सप्तमी को उगते सूर्य की पूजा करते हैं। पूजा के साथ ही सूर्य को अर्घ्य भी अर्पित किया जाता है। आओ जानते हैं दिल्ली टाइम के अनुसार व्रत पारण का समय।
षष्ठी तिथि प्रारम्भ- 30 अक्टूबर 2022 को सुबह 05:49 से षष्ठी तिथि प्रारंभ।
षष्ठी तिथि समाप्त- 31 अक्टूबर 2022 को सुबह 03:27 पर षष्ठी तिथि समाप्त।
छठ संध्या पूजा मुहूर्त 30 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन का : सूर्यास्त समय छठ पूजा के दिन- शाम 05:38.
छठ उषा पूजा एवं पारण मुहूर्त 31 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन का।
- सूर्योदय समय छठ पारण के दिन- प्रात: 06:32.
- सूर्यास्त समय छठ पारण के दिन- शाम 05:37.
31 अक्टूबर को सुबह उगते हुए सूर्य की पूजा करने के बाद अर्घ्य दिया जाएगा और इसके बाद महिलाएं कच्चा दूध पीकर व्रत का पारण करेंगी यानी व्रत खोलेंगी। थोड़ा सा प्रसाद ग्रहण करके भी व्रत खोला जा सकता है।
webdunia
Publish Date: Fri, 28 Oct 2022 (14:30 IST)
Updated Date: Fri, 28 Oct 2022 (14:40 IST)