Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ क्यों फिसला कांग्रेस के हाथों से, 5 कारणों से जानिए

हमें फॉलो करें Bhupesh
, रविवार, 3 दिसंबर 2023 (19:41 IST)
Chhattisgarh Election Results 2023 :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं तो चुनाव जीत गए जबकि उनके मंत्रिमंडल के 9 मंत्री चुनाव हार गए। आखिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के क्या कारण रहे।
 
1. महादेव ऐप घोटाला : छत्तीसगढ़ में कहीं न कहीं महादेव ऐप के घोटाला भी भारी पड़ा। चुनाव से ठीक पहले महादेव ऐप घोटाले में सीएम बघेला का नाम सामने आया था, जो उनकी और पार्टी की छवि पर गहरा प्रभाव छोड़ गया। इसे  हार की बड़ी कारणों में से एक माना जा रहा है।
2. नेताओं में नाराजगी : चुनाव में सरकार और संगठन दोनों की अहम भूमिका रहती है। कई पार्टी नेता नाराज थे, जिसका प्रभाव चुनाव को साधने में पड़ा और कांग्रेस हार गई। कई नेताओं में टिकट बंटवारे को लेकर भी नाराजगी देखी गई। 
 
3. बघेल-टीएस सिंह देव समन्वय में कमी : कांग्रेस को भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव में समन्वय में कमी भी भारी पड़ी। 2018 में चुनाव में जीत के बाद बाबा के नाम से मशहूर सिंहदेव को मनाने के लिए ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला दिया गया, लेकिन उस पर कभी अमल नहीं हुआ। चुनाव से ठीक पहले उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया। इतना नहीं नहीं कांग्रेस का गढ़ रही अंबिकापुर सीट पर सिंहदेव को हार का सामना करना पड़ा। रिकाउंटिंग के बाद 94 वोटों से हारे डिप्टी सीएम को हार मिली। 
4. संघ की सक्रियता : छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों की सक्रियता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बस्तर क्षेत्र में वनवासी कल्याण आश्रम समेत कई संगठन लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे।
5. पीएम मोदी का आक्रामक प्रचार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार की कमान संभाली। प्रधानंमत्री मोदी की आक्रामक चुनावी जनसभाओं के बाद स्टेट लीडरशिप में ऊर्जा का संचार हो गया। पीएम मोदी और अमित शाह ने बस्तर से लेकर सरगुजा और बिलासपुर (Bilaspur) से लेकर हर हिस्से के लिए अलग रणनीति तैयार की। Edited by:  Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेलंगाना के DGP पर गिरी गाज, EC ने दिया निलंबित करने का आदेश