Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अटलजी की भतीजी को कांग्रेस से टिकट

हमें फॉलो करें अटलजी की भतीजी को कांग्रेस से टिकट

विशेष प्रतिनिधि

, सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (20:47 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह को घेरने के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को टिकट देकर सबको चौंका दिया है। कांग्रेस ने करुणा को राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया है। वे रमन सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने राजनांदगांव जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के सभी 6 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है-
 
1. खैरागढ़ से गिरवर जंघेल
2. डोंगरगढ़ (एससी) से भुवनेश्वर सिंह बघेल 
3. राजनांदगांव से श्रीमती करुणा शुक्ला  
4. डोंगरगांव से दलेश्वर साहू 
5. खुज्जी से श्रीमती चन्नी साहू 
6. मोहला मानपुर (एसटी) से इंद्र शाह मंडावी 

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में बस्तर संभाग में 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान है। पहले चरण के लिए सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 20 नवबर को होना है।
(चित्र सौजन्य : एएनआई) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अदीस अबाबा में एक मरीज के पेट में मिलीं 122 कीलें!