Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छत्तीसगढ़ में 15 बागी निष्कासित

Advertiesment
हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ में 15 बागी निष्कासित
रायपुर (भाषा) , शनिवार, 8 नवंबर 2008 (22:09 IST)
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में राज्य के दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 15 बागी कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया है जिसमें एक पूर्व मंत्री भी शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी के संवाद केंद्र प्रमुख रसिक परमार ने शनिवार को यहाँ बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव के अधिकृत भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी भाजपा कार्यकर्ताओं पर पार्टी संविधान के अनुरूप अनुशासन की कार्रवाई की है।

परमार ने बताया कि भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विरेंद्र पांडेय रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से निरपत राठिया, सरगुजा जिले के भटगाँव विधानसभा क्षेत्र से विजय प्रतापसिंह सामरी से चिंतामणिसिंह, सीतापुर से उपेंद्रसिंह, सीतापुर से अभिमन्युसिंह, जांजगीर चांपा जिले के चंद्रपुर विधानसभा से कृष्णकांत चंद्रा समेत सात कार्यकर्ता शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi