Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रीय राजनीति में ही मेरी रुचि-सुषमा

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रीय राजनीति में ही मेरी रुचि-सुषमा
भाजपा की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में प्रस्तुत करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

सुषमा स्वराज ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में प्रस्तुत करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद अरुण जेटली को प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन दोनों के मना करने के बाद विजय कुमार मल्होत्रा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया।

स्वराज ने कहा कि पार्टी ने प्रस्ताव दिया था। तब मैंने यह कहते हुए मना कर दिया था कि दस साल पहले मुख्यमंत्री रह चुकी हूँ। अब मेरी इच्छा राष्ट्रीय राजनीति में ही रहने की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का शासन है। इसमें से किसी भी राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं है तथा इस चुनाव में तीनों राज्यों के अलावा दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

स्वराज ने कहा कि पाँच साल पहले जब राज्य में विधानसभा का चुनाव हुआ तब यहाँ जोगी शासनकाल के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी, लेकिन अब यहाँ ऐसा नहीं है और रमन शासनकाल को लेकर यहाँ की जनता के मन में सकारात्मक विचार हैं।

स्वराज ने स्वीकार किया कि छत्तीसगढ़ और दिल्ली में पार्टी ने महिलाओं को कम टिकट ‍दिए हैं, लेकिन मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी ने ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पार्टी में 33 फीसदी आरक्षण देने में कोई राजनीति नहीं हो रही है, लेकिन इस संबंध में कानून बनाया जाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi