Chhattisgarh Election 2008 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%98%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8 108101800085_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेमनगर में घमासान

Advertiesment
चुनाव 2008
अंबिकापुर। जिले की प्रेमनगर सीट अनारक्षित होते ही भाजपा में घमासान मच गया है। मौजूदा विधायक रेणुका सिंह के खिलाफ शुक्रवार को रैली निकली। पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह ने टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जातीय गोटियाँ बिठाने का खेल भी रोज चल रहा है।

परिसीमन में प्रेमनगर विधानसभा सीट आदिवासियों के हाथ से निकल गई है। इसके बावजूद साठ फीसदी आदिवासी मतदाता ही नतीजा तय करेंगे। यही वजह है कि महिला आदिवासी विधायक श्रीमती सिंह दोबारा इसी सीट से टिकट हासिल करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं। वहीं राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप सिंह अपनी पसंद का प्रत्याशी चाहते हैं। नतीजतन, टिकट के लिए भाजपाई शिविर में घमासान मचा हुआ है।

ग्राम महोरा के लोगों ने भाजपा से गैर आदिवासी प्रत्याशी बनाने की माँग को लेकर रैली निकाली। रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे- रेणुका हटाओ, भाजपा बचाओ। पार्टी का कोई बड़ा नेता इसमें शामिल नहीं हुआ। अलबत्ता श्रीमती सिंह के प्रतिद्वंद्वियों ने पर्दे के पीछे से उनकी मुखालफत का संदेश दे दिया। वहीं रेणुका-समर्थक दोबारा टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। समर्थकों ने रैली को भीमसेन अग्रवाल की साजिश बताया है।

गैर आदिवासी प्रत्याशी बनाए जाने की माँग को लेकर दूसरे समाजों को लामबंद करने का काम भी तेजी से चल रहा है। मंगलवार की रात सर्वसमाज की बैठक हुई, जिसमें बरसों बाद अनारक्षित हुई इस सीट से आदिवासी को टिकट नहीं देने की माँग भाजपा नेतृत्व से की गई। श्रीमती सिंह पर उपेक्षा और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सरपंच संघ के अध्यक्ष हरिनंदन सिंह ने उन्हें समर्थन नहीं देने का ऐलान कर दिया। बैठक में साहू, रजवार, यादव, कुर्मी, सोनी, ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

दूसरी ओर, कांग्रेस में यही हालात है। प्रत्याशी चयन के लिए बने पैनल में अपना नाम शामिल नहीं किए जाने के कारण पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह नाराज चल रहे हैं। पार्टी इस सीट से नरेश राजवाड़े व अब्दुल रशीद को प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है। सिंह का कहना है कि यदि कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो वे पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ेंगे। चुनावी तैयारी के लिहाज से उन्होंने क्षेत्र में आदिवासी सम्मेलनों का सिलसिला तेज कर दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi