Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छग चुनाव के दूसरे चरण में 75 महिलाएं

Advertiesment
हमें फॉलो करें छग चुनाव के दूसरे चरण में 75 महिलाएं
रायपुर , शुक्रवार, 15 नवंबर 2013 (17:39 IST)
FILE
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 75 महिलाएं अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही हैं। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए 19 नवंबर को मतदान होने वाला है।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में जिन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होना है उनमें 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 17 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। यहां कुल मिलाकर 1 करोड़ 39 लाख 75 हजार मतदाता कुल 843 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

90 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोट डाले गए थे। पहले चरण में कुल 143 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। इनमें 10 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

राज्य में 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 94 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाई थी जिनमें से 11 को सफलता मिली थी, जबकि 2003 के विधानसभा चुनाव में 62 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी थीं जिनमें से 5 विजयी हुई थीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi